/sootr/media/media_files/2026/02/17/teaching-homeless-kids-2026-02-17-15-46-51.jpg)
Inspirational story: आज की भागदौड़ में लोग अक्सर दूसरों की मदद करना भूल जाते हैं, लेकिन दिल्ली के कृष्णन कुमार एक मिसाल बनकर सामने आए हैं। वे पेशे से एक शिक्षक हैं और फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाते हैं। इन गरीब बच्चों के पास स्कूल जाने के लिए साधन नहीं हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे बिना किसी शोर-शराबे के निस्वार्थ भाव से शिक्षा दे रहे हैं। उनके पास न क्लासरूम है और न ही कोई ब्लैकबोर्ड।
फिर भी बच्चों की आंखों में भविष्य की चमक साफ दिखती है। समाज को आज कृष्णन सर जैसे जमीन से जुड़े नायकों की जरूरत है। वे बिना किसी लालच के चुपचाप बच्चों का जीवन संवार रहे हैं। उनका यह जज्बा वाकई हम सभी के लिए बहुत बड़ा सबक है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कृष्णन को फुटपाथ पर बैठे देखा जा सकता है। उनके चारों तरफ बेघर बच्चे अपनी कापियां लेकर बैठे हुए हैं। वहां न तो कोई ब्लैकबोर्ड है और न ही कोई क्लासरूम की दीवार।
बस बच्चों की आंखों में चमक और शिक्षक का निस्वार्थ जज्बा साफ दिखता है। ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो गया। लोग इस टीचर की पेशेंस और बच्चों के प्रति प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं कृष्णन कुमार
कृष्णन कुमार एक PGT (Post Graduate Teacher) के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने खाली समय का यूज इन गरीब बच्चों की भलाई में करते हैं। वो बहुत ही नरमी और प्यार से बच्चों को पाठ समझाते हैं।
अगर बच्चे पढ़ाई के टाइम आपस में बातें करने लगते हैं। तो वे उन्हें बहुत ही प्यार से वापस पढ़ाई पर ले आते हैं। उनका शांत स्वभाव और सिखाने का तरीका बहुत अच्छा है।
बिना पब्लिसिटी सेवा का संकल्प
आजकल लोग छोटा सा नेक काम करके भी सोशल मीडिया पर शोर मचाते हैं, लेकिन कृष्णन ने कभी किसी से तारीफ या वाहवाही नहीं मांगी। वे चुपचाप अपना काम करते हैं क्योंकि उनका मकसद सिर्फ बदलाव लाना है।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दुनिया बहुत ही स्वार्थी हो चुकी है। ऐसे में कुछ लोग ठहरकर अपनी दया और ज्ञान को बांटते हैं। कृष्णन यह सब बिना किसी लालच या तालियों के लिए कर रहे हैं। समाज को आज ऐसे ही जमीन से जुड़े नायकों की बहुत जरूरत है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शंस
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने उन्हें सच्चा जेंटलमैन कहकर एड्रेस किया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे ही लोग हमें भरोसा दिलाते हैं। rochak khabrein
दुनिया में अभी भी इंसानियत और अच्छाई पूरी तरह से जिंदा है। लोग कृष्णन के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। उनकी (रोचक किस्से) इस छोटी सी कोशिश ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। यह कहानी हमें सिखाती है कि साधन नहीं इरादे मजबूत होने चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें...
कनाडा में बसने का है प्लान, तो आज ही शुरू करें फ्रेंच की पढ़ाई
LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका
Career in Banking: अपॉर्चुनिटी से भरा है बैंकिंग का करियर, यहां से लें तैयारी की फुल गाइडेंस
Career Opportunities: डिजिटल में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us