2025 में गूगल, हार्वर्ड और IBM दे रहा 6 AI Free Online Courses सीखने का मौका

Kaushiki | May 04, 2025, 14:24 IST
Share
FREE GOOGLE COURSE
FREE GOOGLE COURSE

2025 तक AI 85 मिलियन नौकरियों को स्वचालित करेगा, लेकिन 97 मिलियन नई नौकरियां भी बनाएगा। गूगल, हार्वर्ड और IBM के मुफ्त AI कोर्सेज आपके करियर को भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेंगे।

2025 तक, AI 85 मिलियन नौकरियों को स्वचालित करेगा लेकिन 97 मिलियन नई नौकरियां बनाएगा। AI से रिलेवेंट स्किल्स करने के लिए गूगल, हार्वर्ड और IBM से 6 मुफ्त ऑनलाइन कोर्सेज आपके करियर को भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं।

ये कोर्स न केवल आपको AI से संबंधित जानकारी देंगे, बल्कि आपको हाई सैलरी वाली नौकरी के लिए तैयार करेंगे।

2025 में AI क्यों सीखें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारे जीवन और इंडस्ट्रीज में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस की मांग 2025 तक बहुत बढ़ने वाली है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक, AI से जुड़े IT और मशीन लर्निंग जॉब्स में 40% की वृद्धि हो सकती है, जिनकी सैलरी 1 लाख से 2,50,000 डॉलर (लगभग 83 लाख- 2 करोड़ रुपए) प्रति वर्ष हो सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको शुरू करने के लिए कंप्यूटर साइंस डिग्री की आवश्यकता नहीं है। गूगल, हार्वर्ड और IBM के ये 6 मुफ्त AI कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...AICTE Doctoral Fellowship में PHd के लिए हर महीने 40 हजार से ज्यादा की मिलती है स्कॉलरशिप

6 AI फ्री ऑनलाइन कोर्सेज

Google AI Essentials

Google AI Essentials एक सेल्फ -मोशन वाला कोर्स है जो आपको जरूरी IT कौशल सिखाता है। इसमें आपको AI के यूज को रियल वर्ल्ड में लागू करना सिखाया जाएगा।

जैसे कि ईमेल ऑटोमेट करना, कंटेंट तैयार करना और डेली टास्कस को सरल बनाना। यह कोर्स नॉन-टेक्निकल प्रोफेशनल्स (मार्केटर्स, लेखक, प्रबंधक) के लिए आदर्श है...

Course Link Click Here

Elements of AI (University of Helsinki)

यह कोर्स बिना किसी जटिल गणित या प्रोग्रामिंग के AI की मूल बातें सिखाता है। इसमें आप AI के प्रभाव, इसकी मोडस ऑपरेंडी और इसके समाज पर प्रभाव को समझेंगे।

Course LinkClick Here

IBM AI Foundations for Everyone

यह कोर्स AI, मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क्स की मूल बातें सिखाता है। आपको यह भी सिखाया जाएगा कि कैसे IBM Watson सेवाओं का उपयोग करके बिजनेस सोलूशन्स में AI का इन्क्लूसिव किया जा सकता है।

Course LinkClick Here

Harvard CS50’s Introduction to AI with Python

यह कोर्स आपको AI और मशीन लर्निंग के प्रिंसिपल्स से फेमिलिअर कराता है। इसमें आपको गेम-खेलने वाले इंजन, हैंडराइटिंग पहचान और मशीन ट्रांसलेशन जैसे AI एप्लिकेशनों के बारे में जानकारी मिलेगी।

Course LinkClick Here

IBM Skills Build AI Fundamental

इस कोर्स में आप AI के विभिन्न पहलुओं को सीखेंगे, जैसे कि नैतिकता, प्राकृतिक भाषा प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग। इसमें आपको IBM Watson Studio का उपयोग करके AI मॉडल बनाने का तरीका भी सिखाया जाएगा।

Course Link Click Here

AI for Anyone (Deeplearning AI)

इस कोर्स में आप AI से जुड़ी सामान्य शब्दावली, जैसे कि न्यूरल नेटवर्क्स, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस को समझेंगे। यह कोर्स विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो AI को बिना कोडिंग के समझना चाहते हैं।

Course LinkClick Here

ये खबर भी पढ़ें...FSSAI ने बताया इतना खतरनाक है बाजार का पनीर, क्या आप खा रहे हैं सही पनीर

कौन आवेदन कर सकता है

  • विद्यार्थी: शुरुआती स्तर पर AI कौशल विकसित करके इंटर्नशिप और एंट्री-लेवल नौकरियों के लिए तैयार हो सकते हैं।
  • करियर स्विच करने वाले: बिना डिग्री के टेक फील्ड में करियर बदलने वाले (जैसे मार्केटर्स से AI रणनीतिकार)।
  • प्रोफेशनल: अपने कार्यों को स्वचालित करने और AI-प्रेरित प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने के लिए कौशल में सुधार।
  • इंटरप्रेन्योर: AI का यूज करके अपने स्टार्टअप को स्केल करने के लिए (जैसे चैटबॉट-आधारित ग्राहक सेवा)।

AI Free Online Courses के लाभ

उत्पादकता और रचनात्मकता को बढ़ाएं
Google के AI कोर्सेस आपको AI टूल्स का उपयोग करके अपने काम को स्मार्ट तरीके से करने में मदद करेंगे।

लचीला और आत्म-गति से अध्ययन
आप इन कोर्सेस को अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

उद्योग के नेताओं से अपडेटेड ज्ञान
AI का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, और इन कोर्सेस से आपको नवीनतम उपकरण और नैतिक दिशानिर्देश मिलेंगे।

हाथों-हाथ सीखना
इन कोर्सेस में आपको वास्तविक परियोजनाओं के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने कौशल का निर्माण कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Microsoft Internship 2025: AI और मशीन लर्निंग में करियर बनाने का मौका, जल्द करें आवेदन

AI Free Online Courses कैसे चुनें

  • गैर-तकनीकी पेशेवरों के लिए: Elements of AI या IBM AI Foundations शुरू करें।
  • कोडिंग में रुचि रखने वाले: Harvard’s CS50 या IBM SkillsBuild में गहरे पैठ करें।
  • सर्टिफिकेशन चाहते हैं: Google AI Essentials सबसे जल्दी LinkedIn सर्टिफिकेशन प्रदान करता है।

AI क्या है

AI (Artificial Intelligence) या कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक ऐसी तकनीक है, जो मशीनों और कंप्यूटरों को मानव जैसी सोच और निर्णय क्षमता प्रदान करती है।

इसमें मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क और डेटा प्रोसेसिंग जैसे तकनीकी तत्व शामिल होते हैं, जिनकी मदद से मशीनें खुद से सीख सकती हैं, समस्याओं का समाधान कर सकती हैं और टास्कस ऑटोमेट कर सकती हैं। AI का यूज स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, ऑटोमेशन और अन्य कई क्षेत्रों में हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... AIIMS भोपाल देश में OPD डिजिटल रजिस्ट्रेशन में दूसरे स्थान पर

artificial intelligence kya hai | Artificial Intelligence Open AI | Open Artificial Intelligence | ऑनलाइन एप्लाई | गूगल करियर

Tags:
  • Open Artificial Intelligence
  • Artificial Intelligence Open AI
  • Artificial Intelligence
  • Google
  • गूगल
  • Course
  • ऑनलाइन एप्लाई
  • artificial intelligence kya hai
  • गूगल करियर
  • Free Online Courses
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग