Google AI Professional Certificate आपको बनाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट

Manya Jain | Mar 02, 2026, 17:28 IST
Share
google ai professional certificate course 2026
google ai professional certificate course 2026

गूगल ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए नया AI प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया है। इसमें आप एआई टूल्स का असल जिंदगी में सही इस्तेमाल और अपनी स्किल्स बढ़ाना सीखेंगे।

आज के डिजिटल दौर में एआई (AI) करियर के लिए जरूरी है। गूगल ने अब अपना नया प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम (Google Certification Course) खास तौर पर छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए है।

इसमें एआई टूल्स का सही इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। आप असल जिंदगी में इनका प्रभावी उपयोग सीख पाएंगे। यह कोर्स आपकी स्किल को बहुत बेहतर बना देगा।

आज हम आपको इन कोर्स के बारे में सभी जानकारी देंगे।

Google AI Professional Certificate क्या है?

यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम सिर्फ एक कोर्स नहीं है। इसमें कई कोर्सेस की एक पूरी सीरीज शामिल है। इसका मकसद छात्रों को एआई (Free AI Courses) सिखाना है। आप इसके बेसिक्स से लेकर इस्तेमाल तक सीखेंगे।

इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खूबी प्रैक्टिकल पढ़ाई है। कोर्स के दौरान आपको 20 प्रैक्टिस एक्सरसाइज मिलेंगी। इससे आप सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे। आप असल में टूल्स को चलाना अच्छी तरह सीखेंगे।

  • ढेर सारी प्रैक्टिस: इसमें आपको 20 से भी ज़्यादा असली काम (एक्सरसाइज) करने को मिलेंगे, ताकि आप सिर्फ थ्योरी न पढ़ें बल्कि खुद करके सीखें।
  • स्मार्ट काम करने का तरीका: आपका पूरा फोकस इस पर होगा कि AI से सही तरीके से काम कैसे करवाया जाए (प्रॉम्ट इंजीनियरिंग) और अपने रोज़ाना के फालतू के कामों को ऑटोमेटिक कैसे बनाया जाए।
  • फ्री प्रीमियम एक्सेस: आपको 3 महीने के लिए 'Google AI Pro' का इस्तेमाल करने को मिलेगा, और इसके लिए आपको एक चवन्नी भी नहीं देनी होगी।
  • गूगल का सर्टिफिकेट: कोर्स खत्म होने पर आपको गूगल की तरफ से एक सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसे आप अपने बायोडाटा (Resume) या लिंक्डइन पर शान से लगा सकते हैं।

कोर्स का सिलेबस और टूल्स

गूगल ने इस कोर्स में अपने सबसे आधुनिक टूल्स को शामिल किया है ताकि छात्रों को इंडस्ट्री के अनुभव (Industry Experience) मिल सके।

जेमिनी ऐप्स और गूगल वर्कस्पेस (Gemini Apps and Google Workspace) इसका मतलब है कि आपको अपने रोज के कामों के लिए घंटों माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। जैसे- अगर आपको किसी को प्रोफेशनल ईमेल भेजना है तो जेमिनी खुद उसे लिख देगा।

गूगल शीट में डेटा के साथ खेलना हो या ढेर सारे डॉक्यूमेंट्स को संभालना हो, जेमिनी एक 'स्मार्ट असिस्टेंट' की तरह ये सारे काम चुटकियों में कर देगा।

नोटबुकएलएम और जेमिनी कैनवस (NotebookLM and Gemini Canvas) यह आपकी पढ़ाई और रिसर्च का तरीका बदल देगा। NotebookLM ऐसा है जैसे आपके पास एक जादुई किताब हो, जो आपके लंबे-चौड़े नोट्स को पढ़कर खुद समझा दे और आपके सवालों के जवाब दे दे।

वहीं Gemini Canvas आपकी क्रिएटिविटी के लिए एक खाली बोर्ड जैसा है, जहां आप अपने आइडियाज को बेहतर तरीके से सजा और बना सकते हैं।

वर्कफ्लो को ऑटोमेटिक बनाना (Automating Workflow) इसका सीधा सा मतलब है- "स्मार्ट काम, कम थकान"। यहां आप सीखेंगे कि कैसे अलग-अलग कामों को एक सिस्टम में सेट कर दिया जाए ताकि वो अपने आप होते रहें।

आपको बार-बार एक ही चीज नहीं करनी पड़ेगी। इससे आपका काफी समय बचेगा और आप कम मेहनत में ज्यादा काम (Productivity) निपटा पाएंगे।

Google AI Pro की मुफ्त एक्सेस और क्लाउड स्टोरेज

इस प्रोग्राम के तहत नामांकित छात्रों को तीन महीने तक Google AI Pro की मुफ्त एक्सेस दी जाएगी। इसके जरिए वे:

  • उन्नत AI मॉडल्स (Advanced AI Models) का उपयोग कर सकेंगे।
  • Flow और NotebookLM के प्रीमियम फीचर्स तक पहुंच पाएंगे।
  • एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज (Extra Cloud Storage) का लाभ उठा सकेंगे।

करियर बूस्ट करेगा ये इस कोर्स

कॉर्पोरेट जगत में आज AI साक्षरता (AI Literacy) की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। कंपनियां ऐसे कर्मचारियों की तलाश में हैं जो AI का सही इस्तेमाल करके बिजनेस की समस्याओं को हल कर सकें।

यह कोर्स इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए भी बेहद अच्छा है क्योंकि इसे अपनी सुविधा के अनुसार (Self-paced learning) पूरा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...

CA Final Result: अजमेर के 4 छात्रों ने किया टॉप, देंखें लिस्ट

CUET PG 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें चेक

MP Board Exam Tips : ऐसे लिखें हिंदी का पेपर, फुल मार्क्स के लिए टॉपर्स करते हैं ये काम

भोपाल एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी, BU से मिली मंजूरी

Tags:
  • Google Certification Course
  • Free AI Course
  • Free AI Courses
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग