टेक्नोलॉजी और लॉ स्टूडेंट्स को गूगल देगा मेंटरशिप का मौका, अभी भरें ये फॉर्म

Kaushiki | Mar 13, 2026, 10:47 IST
Share
Google Public Policy Fellowship
Google Public Policy Fellowship

गूगल पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप 2026 के आवेदन शुरू हो चुके हैं। 9 अप्रैल तक अप्लाई करें और ₹11 लाख तक का स्टाइपेंड पाएं। वाशिंगटन डीसी में काम करने का मौका।

Internship for graduates:अगर आप गूगल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के साथ काम करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। गूगल ने अपनी खास पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप 2026 के दरवाजे खोल दिए हैं।

ये फेलोशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं। ये प्रोग्राम इंटरनेट और डिजिटल सोसाइटी के फ्यूचर पर बेस्ड है। सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को दुनिया के सबसे बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

फेलोशिप का असली मकसद

इस फेलोशिप का उद्देश्य नए टैलेंट्स को इंटरनेट पॉलिसी से जोड़ना है। चयनित उम्मीदवारों को गूगल की ग्लोबल पॉलिसी टीम के साथ काम मिलेगा। आप गैर-लाभकारी संस्थाओं और थिंक-टैंक्स के साथ रिसर्च करेंगे। आपका काम डेटा कॉन्फिडेंशियल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होगा। आपको कॉपीराइट सुधार और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर रिपोर्ट बनानी होगी।

कौन-कौन कर सकता है इसमें आवेदन

  • गूगल ने इस फेलोशिप के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए हैं।
  • आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्र होने चाहिए।
  • ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या पीएचडी के छात्र इसके लिए योग्य हैं।
  • लॉ, राजनीति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • हालांकि, किसी भी विषय के छात्र इसमें अपना भाग्य आजमा सकते हैं।
  • एप्लिकेंट की एज आवेदन के समय कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

आवेदन की प्रक्रिया

  • अप्लाई करने के लिए गूगल करियर के ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • आवेदन के साथ एक अपडेटेड सीवी (CV) जमा करना जरूरी है।
  • आपको एक प्रभावशाली स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP) भी लिखना होगा।
  • इसमें बताएं कि आप इंटरनेट पॉलिसी में क्यों रुचि रखते हैं।
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2026 तय की गई है।
  • चयन प्रक्रिया बहुत सख्त है, इसलिए अपनी तैयारी पूरी रखें।

गूगल से मिलने वाले फायदे

गूगल की यह फेलोशिप काफी अच्छी कमाई का मौका भी है। आपको फुल-टाइम काम करने वालों को 12 हजार डॉलर का स्टाइपेंड मिलेगा। ये भारतीय रुपयों में लगभग 11 लाख रुपए के बराबर है। पार्ट-टाइम काम करने वालों को छ: हजार डॉलर (5.50 लाख रुपए) मिलेंगे। इसके साथ ही आपको सीनियर प्रोफेशनल्स से मेंटरशिप भी मिलेगी। यह फेलोशिप जून 2026 से शुरू होकर अगस्त तक चलेगी।

विदेशी और भारतीय छात्रों के लिए नियम

अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। बस उनके पास अमेरिका में काम करने का वैलिड परमिट होना चाहिए। गूगल वर्क वीजा दिलाने में किसी भी तरह की मदद नहीं करेगा।

आवेदकों के पास बेहतरीन राइटिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स होनी चाहिए। अगर आप पहले इस फेलोशिप का हिस्सा रहे हैं, तो दोबारा नहीं कर सकते। ये मौका सिर्फ नए और ब्रिलियंट छात्रों के लिए ही खुला है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या आप भी घर बैठे टेक एक्सपर्ट बनना चाहते हैं, तो Google Free Course में करें अप्लाई

Google AI Professional Certificate आपको बनाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट

Google Internship 2026 में स्टाइपेंड और फ्री सर्टिफिकेट का मौका, करें अप्लाई

महिला इंजीनियर्स के लिए सिस्को का बड़ा ऑफर, Cisco Women Internship में करें अप्लाई

Tags:
  • Google
  • गूगल
  • गूगल करियर
  • google internship
  • Internship for graduates
  • Internship 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग