IIT स्टूडेंट्स को नहीं मिल रही नौकरी, AI बन गया रिप्लेसमेंट की वजह

Anjali Dwivedi | Nov 11, 2025, 15:06 IST
Share
IIT
IIT

AI और ऑटोमेशन के कारण IIT की प्लेसमेंट दर 90% से गिरकर 80% हो गई है। औसत सैलरी भी 23.45 लाख से 22.7 लाख हो गई है। सबसे ज्यादा असर पुराने और सेकंड जनरेशन के IITs पर पड़ा है।

देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान, IIT में अब प्लेसमेंट की दरें कम हो गई हैं। AI (artifical Intelligence) और ऑटोमेशन का असर दिख रहा है। 23 IIT संस्थानों के B.tech प्लेसमेंट (IIT BTech placements) की दरों में गिरावट आई है। 2021-22 में प्लेसमेंट दर 90 फीसदी थी, जो 2023-24 में गिरकर 80 फीसदी हो गई है।

यह उन सभी छात्रों के लिए चिंता का विषय है जो IIT में प्रवेश का सपना देखते हैं। केवल प्लेसमेंट दर ही नहीं घटी है, बल्कि औसत सैलरी पैकेज में भी गिरावट आई है। पहले औसत सालाना सैलरी 23.45 लाख थी। अब ये घटकर लगभग 22.7 लाख रह गई है।

क्यों हो रहा है ऐसा?

IIT के प्रोफेसर और अधिकारी इसके कई कारण बताते हैं। उनका कहना है कि रोजगार बाजार में अनिश्चितता है। साथ ही, छात्रों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं। हालांकि, उनका दावा है कि ओवरऑल प्लेसमेंट स्थिर है। यह भी याद रखें कि 2024-25 सीजन की पूरी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

सबसे पुराने IIT हुए सबसे ज्यादा प्रभावित

7 प्रमुख IIT संस्थानों पर सबसे ज्यादा असर हुआ है। इनमें IIT खड़गपुर, बॉम्बे, मद्रास, कानपुर, दिल्ली, गुवाहाटी और रुड़की शामिल हैं।

ये फर्स्ट जनरेशन के IIT माने जाते हैं। यहां प्लेसमेंट दरों में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। 2021-22 में 90 फीसदी से ज्यादा दर थी। यह गिरकर 2023-24 में 79 फीसदी हो गई है।

हालांकि, यहां औसत वेतन में बहुत कम गिरावट आई है। 25.5 लाख से यह 25.3 लाख सालाना हो गया है।

सेकेंड जनरेशन IIT में सैलरी ज्यादा घटी

2008-09 में बने आठ IITs (भुवनेश्वर, गांधीनगर, पटना, हैदराबाद, रोपड़, जोधपुर, इंदौर व मंडी) में गिरावट ज्यादा दिखी। इन संस्थानों में वेतन में 2.2 लाख की सबसे बड़ी कमी आई। यह लगभग ₹22.2 लाख से घटकर 20 लाख प्रति वर्ष हो गई। इनकी प्लेसमेंट दर भी 93 फीसदी से घटकर 84 फीसदी हो गई है।

थर्ड जनरेशन IIT की स्थिति

बाकि आठ IITs (BHU-वाराणसी, ISM-धनबाद, पलक्कड़, तिरुपति, भिलाई, गोवा, जम्मू व धारवाड़) में भी गिरावट है। प्लेसमेंट दर 87.8% से 80.5% हो गई। वेतन में 1 लाख की कमी आई। यह 19.6 लाख से 18.6 लाख सालाना हो गया।

प्लेसमेंट घटने के बड़े कारण

IIT के अधिकारी मानते हैं कि यह गिरावट बाजार के बदलने से हुई है। इसमें छात्रों की क्षमता की कोई कमी नहीं है।

  • AI का प्रभाव: AI कई शुरुआती स्तर की कोडिंग जॉब्स को खत्म कर रहा है।
  • कम भर्तियां: कंपनियों ने अपनी भर्ती कम कर दी है।
  • ऊंची उम्मीदें: छात्र ज्यादा सैलरी की उम्मीद में ऑफर छोड़ रहे हैं।
टीमलीज एडटेक के सीईओ शांतनु रूज का कहना है कि यह बदलाव वैश्विक है। यह मंदी, फंडिंग की कमी और ऑटोमेशन को दिखाता है।

प्लेसमेंट से वंचित छात्रों की संख्या बढ़ी

IIT वाराणसी को छोड़कर, बाकी सभी IIT में वंचित छात्रों की संख्या बढ़ी है। 2023-24 में आईआईटी मद्रास में सबसे ज्यादा 278 छात्र प्लेसमेंट से वंचित थे।

IIT में प्लेसमेंट पर संकट नहीं है, यह सिर्फ बाजार का उतार-चढ़ाव है। लेकिन, AI और ऑटोमेशन ने एक नई चुनौती पेश की है। अब छात्रों को भी नई स्किल्स पर ध्यान देना होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

IBPS RRB PET 2025 : ऑफिसर स्केल-I की ट्रेनिंग शुरू, यहां देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम

Reasoning Questions: अगर आप इन 10 सवालों को हल कर लेते हैं, तो आप हैं रीजनिंग के मास्टर!

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

Tags:
  • AI
  • आईआईटी मद्रास
  • B.tech
  • BHU
  • IIT
  • artifical Intelligence
  • IIT BTech Placements
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच