LinkedIn Report 2026: AI के दौर में बदल रहा है जॉब मार्केट, इन 5 स्किल से मिलेगी नौकरी

Kaushiki | Feb 25, 2026, 14:56 IST
Share
LinkedIn Report 2026
LinkedIn Report 2026

LinkedIn 2026 रिपोर्ट के मुताबिक AI, डेटा और लीडरशिप जैसे 5 स्किल स्टैक्स की डिमांड बढ़ी है। अब डिग्री से ज्यादा स्किल-बेस्ड हायरिंग पर फोकस किया जा रहा है।

Career in AI: आज हम एक बहुत ही इंटरेस्टिंग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर बात करेंगे। क्या आप जानते हैं कि LinkedIn की 2026 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब जॉब मार्केट में सिर्फ डिग्री काफी नहीं है। वर्कप्लेस अब पूरी तरह से AI-enabled और Cross-functional हो रहे हैं।

लिंकेडीन ने 23 फरवरी 2026 को अपनी Skills on the Rise लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 5 ऐसे स्किल्स के बारे में बताया गया है, जो बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि 74% रिक्रूटर्स को सही टैलेंट नहीं मिल रहा है।

नौकरी देने वाली कंपनियां अब आपकी डिग्री से ज्यादा आपके स्किल्स पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे में इस एक्सप्लेनर में हम उन 5 Top Skill Stacks के बारे में जानेंगे, जिनकी डिमांड भारत में सबसे ज्यादा है। आइए जानें...



सक्सेस के 5 स्किल्स

LinkedIn ने पांच मेन एरियाज की पहचान की है, जो करियर को नई दिशा देंगे। इसमें AI and Automation, Data and Analytics और IT and Cybersecurity शामिल हैं। इसके अलावा बिजनेस-ग्रोथ और पीपल-लीडरशिप भी बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं।

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसी स्किल्स अब सिर्फ IT तक सीमित नहीं रह गई हैं। अब HR, मार्केटिंग और सेल्स में भी इसकी बहुत ज्यादा डिमांड देखी जा रही है। LinkedInवर्कफ्लो ऑटोमेशन और LLMOps जैसे शब्द अब प्रोफेशनल लाइफ का हिस्सा बन रहे हैं।

स्पेशलाइजेशन का दौर अब हुआ पुराना

LinkedIn की करियर एक्सपर्ट निरजीता बनर्जी ने एक बहुत ही बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ एक काम में माहिर होना काफी नहीं है। पहले युवाओं को सिर्फ एक विषय में स्पेशलाइज करने की सलाह दी जाती थी।

लेकिन 2026 में नियम बदल गए हैं। अब Skill Stackers की मांग है। स्किल स्टैकर्स वो लोग होते हैं जो एक साथ कई अलग स्किल्स जानते हैं। ऐसे लोग नई टेक्नोलॉजी और बदलते माहौल में खुद को जल्दी ढाल लेते हैं। Free Education

कंपनियों का बदलता नजरिया

रिपोर्ट के मुताबिक, 46% रिक्रूटर्स अब डिग्री के बजाय स्किल्स को प्रॉयोरिटी देते हैं। ये इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा और पॉजिटिव बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, 38% भारतीय जॉब सीकर्स को लगता है कि वे तैयार नहीं हैं।

टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि लोग अपनी स्किल्स अपडेट नहीं कर पा रहे। मार्केट में नौकरियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन सही स्किल्स की भारी कमी है। कंपनियां अब उन लोगों को ढूंढ रही हैं जो AI टूल्स चला सकें।

IT-इंजीनियरिंग में इन स्किल्स का है जलवा

अगर हम IT सेक्टर की बात करें, तो Cybersecurity सबसे टॉप पर है। इसके बाद प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन और AI टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट का नंबर आता है।

इंजीनियरिंग रोल में क्वेरीइंग और LLMOps (Large Language Model Operations) की बहुत ज्यादा मांग बढ़ गई है। यहां तक कि HR प्रोफेशनल्स के लिए भी प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग नंबर वन स्किल बन गई है।

LinkedIn के फ्री कोर्सेज

लोगों की मदद के लिए LinkedIn India ने एक बहुत अच्छी पहल की है। उन्होंने कुछ प्रीमियम कोर्सेज को बिल्कुल फ्री कर दिया है। भारत में ये ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहने वाला है।

आप यहां AI एजेंट्स, डेटा एनालिटिक्स और स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट सीख सकते हैं। ये मौका खुद को अपस्किल करने और करियर को बूस्ट देने का है। अपनी प्रोफाइल पर नए स्किल्स जोड़कर आप रिक्रूटर्स की नजर में आ सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

NASA Internship 2026 कॉलेज स्टूडेंट्स को दे रहा स्पेस रिसर्च में करियर बनाने का मौका

कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई

Ego छोड़ भीड़ से पहले जाग जाएं और AI सीखना शुरू कर दें, क्योंकि Something Big Is Happening

इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन

Tags:
  • AI
  • टेक्नोलॉजी
  • Free Education
  • AI टेक्नोलॉजी
  • LinkedIn India
  • Career in AI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा