5वीं-8वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, जानें कब है आपका पहला पेपर, यहां देखें PDF

Aman Vaishnav | Dec 20, 2025, 13:31 IST
Share
mp-board-class-5th-8th-time-table-exam-dates-2026
mp-board-class-5th-8th-time-table-exam-dates-2026

कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी।

कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह आदेश 19 दिसंबर 2025 को आया है।

2026 की फरवरी में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अब छात्र अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दें। पेपर की पूरी जानकारी के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें।

फरवरी 2026 में होगी शुरुआत

मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने बताया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में Class 5th and 8th कीपरीक्षाएं एक साथ होंगी। ये परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक ढाई घंटे का होगा। चाहे कोई स्थानीय छुट्टी हो या अन्य कोई अवकाश, परीक्षाएं तय समय-सारणी के अनुसार ही होंगी। ये खबर भी पढ़िए: MP Board Exam Tips: इंग्लिश के पेपर में टॉप करना होगा आसान, अपनाएं टॉपर की ये स्मार्ट ट्रिक्स

MP बोर्ड 5वीं- 8वीं का टाइम टेबल जारी

👉 मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

👉 सभी पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (ढाई घंटे) चलेंगे।

👉 कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी तक होगी।

👉 कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी।

👉 छात्र अपना टाइम टेबल rskmp.in या educationportal.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 5वीं का टाइम टेबल

कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलेंगी। नीचे विषयवार तारीखें दी गई हैं।
  • 20 फरवरी 2026: पहला पेपर प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का होगा।
  • 21 फरवरी 2026: गणित का पेपर होगा, या दृष्टिबाधित छात्रों के लिए संगीत का।
  • 23 फरवरी 2026: द्वितीय भाषा (अंग्रेजी या हिंदी) का एग्जाम होगा।
  • 25 फरवरी 2026: पर्यावरण अध्ययन (EVS) की परीक्षा होगी।
  • 26 फरवरी 2026: अतिरिक्त भाषा (हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, या चित्रकला) का पेपर होगा।
ये खबर भी पढ़िए: संस्कृत में अब होगा टॉप, MP Board Sanskrit Exam Tips के लिए अपनाएं टॉपर्स की ये सीक्रेट ट्रिक

कक्षा 8वीं का टाइम टेबल

कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी और 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। नीचे हर विषय की तारीखें दी गई हैं।
  • 20 फरवरी 2026: पहला पेपर प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का होगा।
  • 21 फरवरी 2026: गणित का पेपर (या संगीत दृष्टिबाधितों के लिए)।
  • 23 फरवरी 2026: द्वितीय भाषा (अंग्रेजी या हिंदी) का एग्जाम।
  • 25 फरवरी 2026: विज्ञान का पेपर होगा।
  • 26 फरवरी 2026: तृतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, पंजाबी आदि, या चित्रकला) की परीक्षा।
  • 28 फरवरी 2026: अंतिम पेपर सामाजिक विज्ञान का होगा।
ये खबर भी पढ़िए: MP Board Exam Tips: हिंदी एग्जाम से लग रहा डर, तो अपनाएं टॉपर की ये टिप्स, नहीं कटेंगे नंबर

ये खबर भी पढ़िए: Board Exam में सफलता कैसे पाएं, यहां जानें बेहतरीन नोट्स बनाने के 9 असरदार तरीके

आधिकारिक वेबसाइट

सभी छात्र और इस टाइम टेबल को राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या educationportal.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। MP Board Exam | MP Board Exam 2026 Madhya Pradesh Board Exam | Board Exam News | MP Board Exam News
Tags:
  • Board Exam News
  • Madhya Pradesh Board Exam
  • MP Board Exam
  • मप्र राज्य शिक्षा केंद्र
  • राज्य शिक्षा केंद्र
  • MP Board Exam News
  • Class 5th and 8th
  • MP Board Exam 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती