5वीं-8वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, जानें कब है आपका पहला पेपर, यहां देखें PDF
Aman Vaishnav | Dec 20, 2025, 13:31 IST
mp-board-class-5th-8th-time-table-exam-dates-2026
कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी।
कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह आदेश 19 दिसंबर 2025 को आया है।
2026 की फरवरी में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अब छात्र अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दें। पेपर की पूरी जानकारी के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें।
मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने बताया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में Class 5th and 8th कीपरीक्षाएं एक साथ होंगी। ये परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक ढाई घंटे का होगा। चाहे कोई स्थानीय छुट्टी हो या अन्य कोई अवकाश, परीक्षाएं तय समय-सारणी के अनुसार ही होंगी। ये खबर भी पढ़िए: MP Board Exam Tips: इंग्लिश के पेपर में टॉप करना होगा आसान, अपनाएं टॉपर की ये स्मार्ट ट्रिक्स
कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलेंगी। नीचे विषयवार तारीखें दी गई हैं।
कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी और 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। नीचे हर विषय की तारीखें दी गई हैं।
ये खबर भी पढ़िए: Board Exam में सफलता कैसे पाएं, यहां जानें बेहतरीन नोट्स बनाने के 9 असरदार तरीके
सभी छात्र और इस टाइम टेबल को राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या educationportal.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। MP Board Exam | MP Board Exam 2026 Madhya Pradesh Board Exam | Board Exam News | MP Board Exam News
2026 की फरवरी में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अब छात्र अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दें। पेपर की पूरी जानकारी के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें।
फरवरी 2026 में होगी शुरुआत
MP बोर्ड 5वीं- 8वीं का टाइम टेबल जारी👉 मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।👉 सभी पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (ढाई घंटे) चलेंगे। 👉 कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी तक होगी। 👉 कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी। 👉 छात्र अपना टाइम टेबल rskmp.in या educationportal.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। | |
कक्षा 5वीं का टाइम टेबल
- 20 फरवरी 2026: पहला पेपर प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का होगा।
- 21 फरवरी 2026: गणित का पेपर होगा, या दृष्टिबाधित छात्रों के लिए संगीत का।
- 23 फरवरी 2026: द्वितीय भाषा (अंग्रेजी या हिंदी) का एग्जाम होगा।
- 25 फरवरी 2026: पर्यावरण अध्ययन (EVS) की परीक्षा होगी।
- 26 फरवरी 2026: अतिरिक्त भाषा (हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, या चित्रकला) का पेपर होगा।
कक्षा 8वीं का टाइम टेबल
- 20 फरवरी 2026: पहला पेपर प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का होगा।
- 21 फरवरी 2026: गणित का पेपर (या संगीत दृष्टिबाधितों के लिए)।
- 23 फरवरी 2026: द्वितीय भाषा (अंग्रेजी या हिंदी) का एग्जाम।
- 25 फरवरी 2026: विज्ञान का पेपर होगा।
- 26 फरवरी 2026: तृतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, पंजाबी आदि, या चित्रकला) की परीक्षा।
- 28 फरवरी 2026: अंतिम पेपर सामाजिक विज्ञान का होगा।
ये खबर भी पढ़िए: Board Exam में सफलता कैसे पाएं, यहां जानें बेहतरीन नोट्स बनाने के 9 असरदार तरीके
आधिकारिक वेबसाइट
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava