MP ESB Exam Calendar: एमपी में 8 सरकारी भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

Manya Jain | Apr 06, 2026, 12:50 IST
Share
MP ESB Exam Calendar
MP ESB Exam Calendar

MP ESB ने साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर बदल दिया है। पुलिस आरक्षक समेत 8 परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ी हैं, जबकि नर्सिंग परीक्षाएं अब जल्दी होंगी। छात्र नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल यानी एमपी ईएसबी ने अपना परीक्षा कैलेंडर बदल दिया है। साल 2026 की आठ बड़ी परीक्षाओं की तारीखें अब आगे बढ़ा दी गई हैं। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख में भी बड़ा बदलाव हुआ है।

परीक्षाओं के बेहतर मैनेजमेंट के लिए यह फैसला लिया गया है। कुछ मुख्य परीक्षाएं (MP ESB exam updates) अब एक से दो महीने की देरी से होंगी। हालांकि नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं अब अपने पुराने समय से पहले होंगी। अपनी परीक्षा की नई तारीख जानने के लिए नया ईएसबी परीक्षा कैलेंडरजरूर देखें।

मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती 2026: अब दिसंबर में होगी परीक्षा

सबसे बड़ा बदलाव पुलिस आरक्षक भर्ती (प्रथम चरण) (MP Police Constable Recruitment) की तारीख में देखा गया है। पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होनी थी। लेकिन अब बदले शेड्यूल के अनुसार, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अब दो महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

8 भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें

क्र.परीक्षा का नाम (Name of Exam)पूर्व निर्धारित समयअपडेटेड समय (New Schedule)
1अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी)मार्च 2026अप्रैल 2026
2समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्तीअप्रैल 2026जून 2026
3समूह-3 उपयंत्री (Sub Engineer)अप्रैल 2026जून 2026
4समूह-2 उपसमूह-2 संयुक्त भर्तीसितंबर 2026नवंबर 2026
5समूह-4 सहायक वर्ग-3 व अन्यसितंबर 2026नवंबर 2026
6समूह-1 उपसमूह-1अक्टूबर 2026नवंबर 2026
7समूह-2 उपसमूह-1अक्टूबर 2026नवंबर 2026
8पुलिस आरक्षक भर्ती (प्रथम चरण)अक्टूबर 2026दिसंबर 2026

नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं अब समय से पहले

जहां भर्ती परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है, वहीं नर्सिंग के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर यह है कि प्रवेश परीक्षाएं (Entrance Exams) अब पहले होंगी।

  • पूर्व समय: जुलाई 2026
  • नया समय: जून 2026
    इसमें प्री-नर्सिंग (PNST), जीएनएम (GNM), पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग की परीक्षाएं शामिल हैं। यह निर्णय शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए लिया गया है।

शिक्षक पात्रता और सब-इंस्पेक्टर भर्ती की स्थिति

  • शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET): मंडल ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये परीक्षाएं अपने तय समय पर ही होंगी।
  • सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती: सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दूसरे फेज की परीक्षा के लिए 29 अप्रैल 2026 की तारीख निर्धारित की गई है।
एमपी ईएसबी 2026 में परीक्षा की स्थिति कुल प्रस्तावित परीक्षाएं: 14 भर्ती परीक्षाएं। सम्पन्न परीक्षाएं: 2 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं। रूलबुक अपडेट: 4116 पदों के लिए 3 भर्ती परीक्षाओं की आधिकारिक रूलबुक जारी की जा चुकी है। पदों की संख्या: इस साल हजारों पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।

क्या करें उम्मीदवार

  1. रिवीजन का समय: पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए मिले अतिरिक्त 2 महीनों का इस्तेमाल कठिन विषयों के रिवीजन में करें।
  2. मॉक टेस्ट: नई तारीखयों के अनुसार टेस्ट सीरीज जॉइन करें ताकि निरंतरता बनी रहे।
  3. नर्सिंग छात्र सावधान: चूंकि आपकी परीक्षा जून में है, इसलिए अब आपके पास समय कम है। अपने क्रैश कोर्स और थ्योरी पर ध्यान दें।
ये खबरें भी पढ़ें...

IELTS परीक्षा में बड़ा बदलाव: पेन-पेपर मोड खत्म, सीबीटी से होगा एग्जाम

SC छात्रों के लिए सस्ती एजुकेशन लोन योजना, NSFDC Education Loan के लिए करें अप्लाई

CBSE 12th Result: सीबीएसई के नए इवैल्यूएशन सिस्टम से बनेगा रिजल्ट, जानें अपडेट

कक्षा 9वीं में नया ब्रिज कोर्स: अब पढ़ाई के साथ लॉजिक और समझ पर फोकस

Tags:
  • मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती
  • ईएसबी परीक्षा कैलेंडर
  • MP ESB
  • MP ESB exam updates
  • MP ESB Exam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती