सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब MP के कॉलेजों में दो शिफ्टों में होगी पढ़ाई

Kaushiki | Apr 25, 2025, 09:36 IST
Share
mp siksha pranali
mp siksha pranali

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में दो शिफ्ट प्रणाली और स्टेट लेवल पर ग्रेडिंग लागू करने का ऐलान किया। इसके अलावा, रिसर्च सेंटर की स्थापना और बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के विस्तार के साथ प्रोफेसरों की भर्ती में भी बदलाव किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में अब दो शिफ्टों में कक्षाएं चलेंगी। इसके साथ ही कॉलेजों की स्टेट लेवल पर ग्रेडिंग (State-Level Grading) की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अनुभव मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE रिजल्ट 2025: कब आएगा रिजल्ट? जानें ताजा अपडेट

युवाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

बता दें कि, सीएम ने बताया कि हर डिवीजन में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता (General Knowledge Contest) आयोजित की जाएगी, ताकि युवाओं को प्रेरित किया जा सके और उनके ज्ञान में ग्रोथ हो सके। इसके अलावा, प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य और शिक्षक (Best Principal and Teacher) को पुरस्कार देने की परंपरा शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

रिसर्च सेंटर का इस्टैब्लिशमेंट

सीएम ने यह भी घोषणा की कि, प्रदेश के कॉलेजों में रिसर्च सेंटर (Research Centers) स्थापित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को रिसर्च वर्क (Research Work) को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपराओं पर आधारित रोजगार परक शिक्षा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि युवा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में और आगे बढ़ सकें।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE 10th Result 2025: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब हो सकता है रिजल्ट का ऐलान

नए कॉलेजों का इस्टैब्लिशमेंट

सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि, प्रदेश के अधिकतर कॉलेजों में बीएससी एग्रीकल्चर (B.Sc. Agriculture) कोर्स चलाए जाएं, जिससे छात्रों की कृषि और कृषि आधारित उद्योगों में रुचि बढ़े। इसके अलावा, उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों (Tribal Areas) में नए कॉलेज खोलने पर जोर दिया, ताकि वहां के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

प्रोफेस्सोर्स की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

सीएम ने यह भी बताया कि अब से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रोफेस्सोर्स की भर्ती (Recruitment of Professors) म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy - NEP) के तहत सेमेस्टर आधारित परीक्षाएं आयोजित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

मध्यप्रदेश न्यूज | सीएम मोहन यादव | एमपी सीएम मोहन यादव | MP उच्च शिक्षा विभाग | MP News | Madhya Pradesh | cm mohan yadav | एजुकेशन न्यूज | नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

ये खबर भी पढ़ें... नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति | एजुकेशन न्यूज

UPSC Result 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

MP UPSC 2024 Result: खंडवा की रुपल ने दिखाया दम, हासिल की 512 रैंक

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • एजुकेशन न्यूज
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • MP उच्च शिक्षा विभाग
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच