MP Model School Admission अप्लाई डेट बढ़ी, 28 जनवरी तक करें आवेदन
Manya Jain | Jan 19, 2026, 13:36 IST
mp-model school class 9 admission apply date extend
एमपी के मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं में एडमिशन की आखिरी तारीख अब 28 जनवरी तय की गई है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो देर न करें। आप एमपीएसओएस की वेबसाइट पर जाकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
NEWS INSHORT
- मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी।
- अब 28 जनवरी तय की गई है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2026 थी।
- प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
- परीक्षा का आयोजन MPSOS करेगा।
- आवेदन केवल MP Online पोर्टल से होंगे।
NEWS IN DETAIL
बोर्ड का कहना है कि तय समय में उम्मीद से कम आवेदन आए थे। इसी वजह से छात्रों (mp education news) को एक और मौका देने का फैसला लिया गया है। तारीख बढ़ाने का मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा योग्य छात्र आवेदन कर सकें और इस प्रक्रिया में शामिल हो पाएं।
ये भी पढ़ें...आ गया MP Board Admit Card 2026, इस लिंक से ऐसे करें डाउनलोड
48e52e09-439
8 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
ये भी पढ़ें...Skill India Internship 2026 से घर बैठे पाएं फ्री सरकारी सर्टिफिकेट
प्रवेश परीक्षा का सिलेबस
1. सामान्य ज्ञान
इस भाग में समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न होंगे। साथ ही खेल, पुरस्कार, मध्य प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी, कला, संस्कृति, लोक साहित्य और जनजातियों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. पर्यावरण
पर्यावरण का अर्थ और महत्व, प्रदूषण के कारण व उसके प्रभाव, जनसंख्या वृद्धि की समस्या तथा औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
3. हिंदी
हिंदी भाषा का सामान्य ज्ञान, पर्यायवाची और विलोम शब्द, मुहावरे व लोकोक्तियां, व्याकरण तथा वाक्य रचना से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
4. अंग्रेजी
अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान, ग्रामर, पार्ट्स ऑफ स्पीच, सिंगुलर और प्लूरल तथा सेंटेंस फॉर्मेशन पर आधारित प्रश्न होंगे।
5. विज्ञान
इस विषय में ब्रह्मांड और वायुमंडल, परमाणु की संरचना, धातु व अधातु, प्रकाश, विद्युत और चुंबकत्व, ऊर्जा के स्रोत, कोशिका और सामान्य रोगों से जुड़े प्रश्न शामिल रहेंगे।
6. गणित
गणित में वर्ग और वर्गमूल, घन और घनमूल, परिमेय संख्याएं, लाभ-हानि व ब्याज, बीजगणित, रेखाएं, वृत्त और चतुर्भुज से प्रश्न पूछे जाएंगे।
ये भी पढ़ें...NET JRF पास करने के आसान तरीके, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
MP Online से करना होगा आवेदन
ये भी पढ़ें...पीजी में एडमिशन के लिए देना होगा CUET, एग्जाम शेड्यूल जारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA