8 फरवरी को होगी एमपी मॉडल स्कूल की परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

Kaushiki | Feb 04, 2026, 11:38 IST
Share
shramodaya
shramodaya

एमपी मॉडल और श्रमोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। 83 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। एडमिट कार्ड mpsos.nic.in से डाउनलोड करें....

मध्यप्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए 8 फरवरी 2026 का दिन बेहद अहम है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) इस दिन प्रदेश के क्लासिक, मॉडल और श्रमोदय आवासीय विद्यालयों के लिए प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित कर रहा है।

ये परीक्षा राज्य भर के 386 केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जाएगी। इस साल रिकॉर्ड 83 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी इस रेस में शामिल हो रहे हैं।

खास तौर पर रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के बच्चों के लिए श्रमोदय स्कूलों में फ्री पढ़ाई का ये सुनहरा मौका है। अगर आपने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तुरंत डाउनलोड कर लें।

क्या है श्रमोदय आवासीय विद्यालय योजना

यह योजना उन माता-पिता के लिए बहुत फायदेमंद है जो मजदूरी या निर्माण कार्य से जुड़े हैं। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों के बच्चों को यहां फ्री में शिक्षा दी जाती है।

ये स्कूल ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर और इंदौर में हैं, जहां बच्चों को रहने, खाने और पढ़ाई की बेहतरीन सुविधा मिलती है।

परीक्षा का समय

इस बार कंपटीशन काफी तगड़ा होने वाला है। जिला उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों (model schools) के लिए कुल 80 हजार 699 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के बच्चों के लिए बने श्रमोदय आवासीय स्कूलों के लिए 2,870 विद्यार्थी मैदान में हैं।

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें।

इन क्लासों में मिलेगा एडमिशन

8 फरवरी को होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्रों को सत्र 2026-27 के लिए दाखिला मिलेगा। ये परीक्षा मुख्य रूप से कक्षा 6, 7, 8 और 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें कि, आवेदन की तारीख पहले 20 जनवरी थी। इसे बढ़ाकर 28 जनवरी किया गया था ताकि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

बोर्ड ने सभी पात्र विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले www.mpsos.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में या परीक्षा केंद्र ढूंढने में कोई परेशानी आ रही है, तो घबराएं नहीं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। आप सीधे 0755-2552106 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं और समाधान पा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

World Cancer Day: एमपी के इन शहरों में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा

आज जारी होगा UGC NET December 2025 Result, ऐसे करें चेक

NET JRF पास करने के आसान तरीके, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

आ गया MP Board Admit Card 2026, इस लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • admit card
  • मॉडल स्कूल
  • model schools
  • MPSOS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा