12वीं साइंस के लिए Free NCERT Online Course, 20 फरवरी 2026 से पहले सीट पक्की करें

Anjali Dwivedi | Published:
Share
NCERT
NCERT

कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए NCERT ने SWAYAM पोर्टल पर Physics, Chemistry और Psychology के फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुपर बूस्ट देने के लिए रजिस्ट्रेशन जुड़ी सारी जामकारी यहां जानें।

Education news: अगर आप क्लास 12th में साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर आप थोड़ा टेंशन में हैं। यह बिल्कुल सामान्य है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आपके लिए SWAYAM पोर्टल पर तीन बहुत ही काम के ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। केमिस्ट्री, फिजिक्स और साइकोलॉजी।

इन कोर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पूरी तरह से फ्री हैं। इनका मेन मकसद है कि स्टूडेंट्स को बेहतर और free education मिले, ताकि वे अपनी बोर्ड परीक्षा में टॉप परफॉर्मेंस दे सकें। अगर आप भी इस साल बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो इन NCERT कोर्स में तुरंत शामिल हो जाइए।

क्या-क्या कवर होगा इन कोर्स में?

ये कोर्स आपके पूरे सिलेबस को कवर करेंगे और आपको कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने में मदद करेंगे:

1. केमिस्ट्री ऑनलाइन कोर्स

  • इस कोर्स में कुल 9 यूनिट शामिल हैं, जो आपके पूरे सिलेबस को कवर करेंगी। कुछ मेन टॉपिक्स:
  • फिजिकल केमिस्ट्री: सॉलिड स्टेट, सॉल्यूशन, इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, केमिकल काइनेटिक्स, सरफेस केमिस्ट्री।
  • इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री: P-ब्लॉक एलिमेंट्स, D और F ब्लॉक एलिमेंट्स, कोऑर्डिनेट कंपाउंड।
  • टेस्टिंग: आपके ज्ञान को परखने के लिए कोर्स में 9 असेसमेंट्स भी शामिल किए गए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, कल से आवेदन शुरु

Amazon Layoffs: AI के चलते 30 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

2. फिजिक्स ऑनलाइन कोर्स

फिजिक्स का यह कोर्स दो भागों में बंटा हुआ है।

  • भाग-1 (Part-1): इसमें 5 यूनिट्स हैं, जिनमें इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, करंट एंड इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन एंड अल्टरनेटिंग करंट जैसे जरूरी टॉपिक्स शामिल हैं।
  • भाग-2 (Part-2): इसमें भी 5 यूनिट्स हैं, जिनमें परमाणु और नाभिक (Atoms and Nuclei), इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, कम्यूनिकेशन सिसटम जैसे विषय कवर किए जाएंगे।
3. साइकोलॉजी ऑनलाइन कोर्स
यह कोर्स सिर्फ मार्क्स के लिए ही नहीं, बल्कि आपको खुद को और दुनिया को बेहतर तरीके से जानने में भी मदद करेगा।

  • कोर्स: कोर्स में कुल 5 यूनिट्स हैं। आप साइकोलॉजिकल ऐट्रिब्यूट्स, जीवन की चुनौतियों, मेन्टल डिसऑर्डर्स, कॉग्निटिव थेरेपी जैसे विषयों के मूल सिद्धांतों से परिचित होंगे।
  • इवैल्यूएशन: कोर्स के आखिर में एक फाइनल असेसमेंट होगा, जिससे आप खुद इवैल्यूएशन कर पाएंगे कि आपने कितना सीखा।

जरूरी डेट्स न भूलना

NCERTसे लिए गए इन ऑनलाइन कोर्स से जो उम्मीदवार, अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। वे इन ऑनलाइन कोर्स के लिए 20 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइनरजिस्ट्रेशनकर सकते हैं। इसके अलावा, यह कोर्स 22 सितंबर, 2025 से 06 मार्च, 2026 तक आयोजित कराया जा रहा है। साथ ही परीक्षा के लिएरजिस्ट्रेशनकरने की लास्ट डेट 2 मार्च, 2026 फिक्स की गई है। यह परीक्षा 3 मार्च, 2026 को आयोजित कराई जाएगी।

तो अगर आप अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो तुरंत 20 फरवरी 2026 से पहले SWAYAM पोर्टल पर जाकर Free Online Courses के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें।

ये खबरें भी पढ़ें...

RRB JE Notification 2025 जारी, 2500 से ज्यादा पोस्ट पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी: तीन नए टाइगर रिजर्व के लिए MP के वन विभाग में 1000 नौकरियां



Tags:
  • NCERT
  • Education news
  • Free Education
  • बोर्ड एग्जाम
  • केमिस्ट्री
  • Free Online Courses
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर