NEET Exam Tips: NEET में टॉप स्कोर पाने की स्ट्रेटेजी, ऐसे तैयार करें अपना स्मार्ट प्लान

Kaushiki | Apr 03, 2025, 10:45 IST
Share
neet exam tips
neet exam tips

NEET 2026 की तैयारी में सही प्लान आपके MBBS एडमिशन को पक्का कर सकता है। जानें कैसे हर विषय पर फोकस करके आप टॉप रैंक पा सकते हैं। इस बार NEET 2026 (re exam) की परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को है।

NEET Exam Tips: हर साल NEET परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेते हैं और इस कड़ी कॉम्पिटीशन में हाई स्कोर पाने के लिए सही मेहनत और स्ट्रेटेजी जरूरी है।

जैसे-जैसे NEET की परीक्षा की तारीख नजदीक आती है, छात्रों और उनके माता-पिता की धड़कनें बढ़ रही हैं। इस वक्त आपको किस तरह की तैयारी करनी चाहिए और कौन सी चीजों पर ध्यान देना चाहिए, यह जानना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको 30-30 दिन का एक सही और स्ट्रांग मास्टर प्लान बनाना बेहद जरूरी है।

ऐसे में NEET EXAM में अच्छा स्कोर पाने और MBBS की सीट पक्की करने के लिए एक अच्छा मास्टर प्लान जरूरी है। इस प्लान में आपको बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री में परफेक्ट तैयारी करनी होगी।

इस प्लान को फॉलो करके आप आसानी से अच्छे स्कोर तक पहुंच सकते हैं। तो यहां हम आपको चार हफ्तों की डिटेल्ड तैयारी प्लान दे रहे हैं, जो आपको परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद कर सकती है।

पहला हफ्ता: बेसिक्स पर फोकस करें

पहले हफ्ते में आपको बेसिक पर ध्यान देना होगा। बेसिक मजबूत होंगे तो बाकी के टॉपिक्स पर आसानी से काम कर पाएंगे। जैसे

  • बायोलॉजी: NCERT की 11वीं और 12वीं की किताबें पढ़ें। ह्यूमन फिजियोलॉजी, जेनेटिक्स और प्लांट फिजियोलॉजी पर फोकस करें।
  • फिजिक्स: मोशन, वर्क-एनर्जी और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स के फॉर्मूलों को याद करें। रोज NCERT के सवाल हल करें।
  • केमिस्ट्री: ऑर्गेनिक के रिएक्शन्स और फिजिकल के फॉर्मूलों को रिवाइज करें। रोजाना 20 सवाल हल करें।

दूसरा हफ्ता: कमजोरियों पर काम करें

इस हफ्ते में अपनी कमजोरियों पर काम करें। कमजोर टॉपिक्स पर फोकस करें और उन्हें समझें। जैसे

  • बायोलॉजी: इकोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी पर ध्यान दें। हार्ट और किडनी के डायग्राम की प्रैक्टिस करें।
  • फिजिक्स: ऑप्टिक्स और मॉडर्न फिजिक्स पर फोकस करें। रोजाना 20 सवाल हल करें।
  • केमिस्ट्री: इनऑर्गेनिक के पी-ब्लॉक और कॉर्डिनेशन कम्पाउंड्स रिवाइज करें।
  • मॉक टेस्ट: सप्ताह में दो मॉक टेस्ट जरूर दें और अपनी गलतियों का विश्लेषण करें।

तीसरा हफ्ता: स्पीड और एक्यूरेसी पर ध्यान दें

NEET परीक्षा में आपको तेजी से सवाल हल करने होते हैं। इस हफ्ते आपकी स्पीड और एक्यूरेसी पर फोकस करें। जैसे

  • बायोलॉजी: पिछले सालों के NEET पेपर्स को हल करें। रोजाना 50 MCQs हल करें।
  • फिजिक्स: टाइम्ड प्रैक्टिस करें। हर दिन कम से कम 15 सवाल हल करें।
  • केमिस्ट्री: फिजिकल के न्यूमेरिकल जैसे गैस लॉ और ऑर्गेनिक के कॉन्सेप्ट्स पर फोकस करें। रोजाना 40 सवाल हल करें।
  • मॉक टेस्ट: हर हफ्ते कम से कम 3 मॉक टेस्ट दें। अगर स्कोर 550+ है, तो आप सही ट्रैक पर हैं।

आखिरी हफ्ता: रिवीजन और कॉन्फिडेंस पर ध्यान दें

आखिरी हफ्ते में रिवीजन और कॉन्फिडेंस पर ध्यान दें। यह समय है अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का। जैसे

  • बायोलॉजी: NCERT की हर लाइन को पढ़ें, शॉर्ट नोट्स पर फोकस करें।
  • फिजिक्स: फॉर्मूला शीट रिवाइज करें, न्यूमेरिकल प्रैक्टिस करें।
  • केमिस्ट्री: रिएक्शन मैकेनिज्म और पीरियॉडिक टेबल याद करें।
  • टेस्ट और आराम: रोजाना एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें। एग्जाम से 1 दिन पहले 6 घंटे पढ़ाई करें और फिर आराम करें।

NEET क्या है

नीट (National Eligibility cum Entrance Test) एक राष्ट्रीय स्तर (National level) की परीक्षा है, जो मेडिकल और डेंटल कोर्स (जैसे MBBS, BDS) में प्रवेश के लिए ली जाती है।

यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है। NEET (MEDICAL STUDENTS) में पास होने से छात्रों को भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने का मौका मिलता है।

परीक्षा में मुख्य रूप से बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री से सवाल पूछे जाते हैं। NEET का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी छात्रों के पास एक समान और पारदर्शी तरीका हो मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए।

ये खबर भी पढ़ें...

अब बिना NEET विदेश में MBBS नहीं कर सकेंगे भारतीय छात्र, जानें सुप्रीम कोर्ट का आदेश

अब बिना NEET के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता

MP Akansha Yojana: अब MP के छात्र फ्री में कर सकते हैं JEE, NEET और AIIMS की तैयारी

NEET UG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Tags:
  • NCERT
  • MBBS
  • MEDICAL STUDENTS
  • NEET
  • NTA
  • नीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि