PM Internship Scheme : युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान, ऐप हुआ लॉन्च

Kaushiki | Published:
Share
PM INTERSHIP
PM INTERSHIP

PM Internship Scheme के तहत अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और भी सरल हो गई है। केंद्र सरकार ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे युवा आसानी से अपनी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के तहत अब युवाओं के लिए आवेदन करना और भी आसान हो गया है। पहले जहां इस स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर की आवश्यकता थी, वहीं अब केंद्र सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इससे छात्र और युवा अपनी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह एप केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया है। इसके साथ ही, कोलकाता में इस योजना से जुड़ी पहली सुविधा केंद्र भी खोला गया है।

ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Yojna : पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन का मौका, 31 मार्च तक करें अप्लाई

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के बारे में

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम एक प्रमुख पहल है, जिसमें देश के अलग-अलग मंत्रालयों और बड़ी कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलता है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को असली कार्य अनुभव देना है, ताकि वे अपने करियर की दिशा को बेहतर समझ सकें और एक मजबूत पेशेवर नेटवर्क बना सकें। बता दें कि, अब इस स्कीम के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है, जो पहले 12 मार्च थी।

मोबाइल एप का लाभ

मोबाइल एप के लॉन्च होने से युवाओं के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस और भी सरल हो गई है। अब वे अपने मोबाइल से कहीं से भी इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ता था, लेकिन अब इस ऐप के जरिए यह प्रक्रिया चुटकियों में पूरी हो सकती है। यह एप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पोर्टल को भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन जियोइंफॉर्मेटिक्स (BISAG) ने तैयार किया है।
ये खबर भी पढ़ें...Amazon Internship 2025: अमेजन दे रहा वर्चुअल इंटर्नशिप का मौका, जल्दी करें एप्लाई

कन्वेनैंस सेण्टर की शुरुआत

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम से जुड़ी जानकारी देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कोलकाता में पहला सुविधा केंद्र (Convenience Center) भी लॉन्च किया। यह केंद्र उन युवाओं के लिए है जो इंटर्नशिप के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं। इन सुविधा केंद्रों पर युवाओं को आवेदन प्रक्रिया, इंटर्नशिप के मौकों, एलिजिबिलिटी और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

देशभर में सुविधा केंद्र का विस्तार

केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत देशभर में 47 सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके जरिए 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर देने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दौर में 1.27 लाख युवाओं को इस स्कीम का लाभ मिला था, जबकि दूसरे दौर में 1.25 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... SAARC Internship 2025: इंटरनेशनल पॉलिसी और डिप्लोमेसी सीखने का मिलेगा मौका

कैसे करें आवेदन

  • युवाओं को अब पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन करने के लिए अपने मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद, उन्हें आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए यह मोबाइल एप एक महत्वपूर्ण कदम है।

thesootr links

Tags:
  • Finance Minister Nirmala Sitharaman
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • PM Internship Scheme
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर