RRB Group D Exam 2025: लास्ट-मिनट तैयारी के लिए देखें Previous Year और Model Questions

Anjali Dwivedi | Nov 21, 2025, 13:46 IST
Share
railway
railway

RRB Group D की परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। एग्जाम सिटी जारी हो गई है और एडमिट कार्ड जल्द आएंगे। फाइनल टच देने के लिए पिछले सालों में पूछे गए सवाल और मॉडल प्रश्न यहां दिए गए हैं। एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स भी चेक करें।

Education news: RRB Group D भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। भारतीय रेलवे (Indian Railway)ने सभी उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी सेंटर जारी कर दी है। आपके एडमिट कार्ड 23 या 24 नवंबर से आने शुरू हो जाएंगे। महीनों की मेहनत के बाद अब तैयारी का फाइनल समय आ गया है।

इस समय में केवल Revision पर ध्यान दें। कैंडिडेट्स अपनी तैयारी को परखने के लिए पुराने सवाल यहां देखें।

एग्जाम पैटर्न और जरूरी बातें

RRB Group D Exam 2025 की लिखित परीक्षा CBT मोड में होगी। CBT का मतलब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है। यह पूरा टेस्ट 90 मिनट का होगा। इसमें आपसे कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब के लिए वन थर्ड नंबर कटेगा। यानी नेगेटिव मार्किंग भी होगी। मार्क्स Normalization का तरीका भी अपनाया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

IBPS RRB Exam Centre 2025 : प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम शहरों की लिस्ट यहां देखें

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

किस सेक्शन से कितने सवाल होंगे?

CBT में चार मुख्य सेक्शन होंगे।

  • जनरल साइंस से 25 सवाल होंगे।
  • गणित (Mathematics) से 25 सवाल होंगे।
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल होंगे।
  • जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से 20 सवाल आएंगे।

मिनिमम पासिंग मार्क्स क्या है?

CBT पास करने के लिए मिनिमम नंबर लाने होंगे। यह न्यूनतम पासिंग परसेंट अलग-अलग वर्ग के लिए है।

  • UR (जनरल) के लिए 40 परसेंट नंबर जरूरी हैं।
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर) के लिए 40 परसेंट नंबर जरूरी हैं।
  • OBC (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 30 परसेंट नंबर जरूरी हैं।
  • SC (अनुसूचित जाति) और ST (जनजाति) के लिए 30 परसेंट नंबर जरूरी हैं।

RRB Group D का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

उम्मीदवारों का चयन CBT और PET पर आधारित होगा। CBT पास करने वाले कैंडिडेट्स को ही PET के लिए बुलाया जाएगा। PET का मतलब Physical Efficiency Test है। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा। PET के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

Previous Year Questions (पिछले साल के सवाल)

यहां वो सवाल हैं जो पिछली ग्रुप डी परीक्षाओं में पूछे गए थे।

  • सवाल: लोकसभा उपाध्यक्ष कौन है? जवाब- लोकसभा उपाध्यक्षका पद अभी खाली है।
  • सवाल: भारत में वास्कोडिगामा कब आया था? जवाब- 20 मई 1498
  • सवाल: पहले साउथ एशियन गेम्स किस वर्ष शुरू हुए थे? जवाब- 1984
  • सवाल: बंगाल विभाजन कब हुआ? जवाब- 16 अक्टूबर 1905
  • सवाल: सोडियम की द्रव्यमान संख्या क्या है? जवाब- परमाणु संख्या 11
  • सवाल: अमेरिका का राष्ट्रपति कौन है? जवाब- डोनाल्ड ट्रम्प
  • सवाल: SBI का चेयरमैन कौन है? जवाब- C. S. सेट्टी
  • सवाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री की पार्टी का नाम क्या है? जवाब- एन बीरेन सिंह
  • सवाल: 1 किलोवाट में कितना जूल होता है? जवाब- 1 किलोवाट-घंटा = 3,600,000 जूल

Practice के लिए कुछ Model Questions

  • इन Model Questions से अपनी तैयारी जांचें।
  • प्रश्न- दिल्ली का कमल मंदिर किस समुदाय के लिए है?
  • उत्तर: बहाई
  • प्रश्न- भोर घाट किस राज्य में स्थित है?
  • उत्तर: महाराष्ट्र
  • प्रश्न- पंडोह बांध किस राज्य में स्थित है?
  • उत्तर: हिमाचल प्रदेश
  • प्रश्न- हेग शहर कहां स्थित है?
  • उत्तर: नीदरलैंड
  • प्रश्न- पंचायत भंग होने पर चुनाव कितने समय में होंगे?
  • उत्तर: 6 महीने
  • प्रश्न- इलेक्ट्रॉनिक जेनेरेटर का आविष्कार किसने किया?
  • उत्तर: माइकल फैराडे
  • प्रश्न- नोबेल पुरस्कार विजेता पहले एशियाई कौन थे?
  • उत्तर: रवीन्द्र नाथ ठाकुर
  • प्रश्न- विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय कौन सा है?
  • उत्तर: ब्रिटिश संग्रहालय, लंदन
  • प्रश्न- ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं?
  • उत्तर: आशापूर्णा देवी
ये खबरें भी पढ़ें...

नीतीश कुमार के बख्तियारपुर से नहीं, बिहार के इस जिले ने दिए सबसे ज्यादा CM, जानें नाम

छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE 2026 Practical Exam Guidelines जारी, जानें क्या होंगे बदलाव

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • Indian Railway
  • Education news
  • education
  • RAILWAY
  • RRB
  • RRB Group D
  • RRB Group D Exam 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि