पढ़ाई के लिए चाहिए फाइनेंशियल असिस्टेंट, तो ये Scholarships करेगी आपकी मदद

Kaushiki | Published:
Share
GOVERNMENT SCHOLARSHIP 2025
GOVERNMENT SCHOLARSHIP 2025

भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही है, जो स्कूल से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। ये आपकी शिक्षा को बिना रुकावट जारी रखने में मदद करती हैं।

Education news: क्या आपको भी पढ़ाई में पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है? क्या आप ब्रिलियंट हैं, लेकिन इकनोमिक क्रंच के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे? अगर हां, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ऐसे छात्रों की मदद के लिए कई तरह की सरकारी स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही है।

ये स्कॉलरशिप्स न सिर्फ आपकी फीस और हॉस्टल का खर्च उठाती हैं बल्कि आपको अपनी पढ़ाई पूरी करने का हौसला भी देती हैं। ये योजनाएं खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए हैं जो काबिल हैं लेकिन पैसों की कमी से जूझ रहे हैं। चाहे आप स्कूल में हों, कॉलेज में या पीएचडी कर रहे हों सरकार ने हर लेवल के लिए कोई न कोई स्कॉलरशिप शुरू की है।

इन स्कॉलरशिप्स से लाखों छात्रों को फायदा हो रहा है और उनकी पढ़ाई को एक नई रफ्तार मिल रही है। आइए, डिटेल में जानते हैं सरकार की उन 5 बड़ी स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में जो आपकी पढ़ाई का बोझ कम कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री अनुसंधान फैलोशिप (PMRF)

प्रधानमंत्री अनुसंधान फैलोशिप (Prime Minister's Research Fellowship) Junior Research Fellowshipउन छात्रों के लिए है जो रिसर्च करना चाहते हैं। अगर आप साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स (STEM), सोशल साइंसेज, ह्यूमैनिटीज या लॉ जैसे विषयों में पीएचडी (PhD) कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस योजना का मकसद देश के बेस्ट स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए प्रोत्साहित करना है।

क्या मिलता है?

  • इसमें हर महीने एक अच्छा स्टाइपेंड मिलता है, जिससे आप अपने खर्च चला सकें।
  • साथ ही रिसर्च ग्रांट भी दी जाती है ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना रिसर्च वर्क पूरा कर सकें।
कैसे अप्लाई करें?

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए कुछ खास योग्यताएं होनी चाहिए, जैसे- किसी प्रेस्टीजियस इंस्टिट्यूट से मास्टर डिग्री।
    https://www.pmrf.in/
ये खबर भी पढ़ें...MP Vikramaditya Scholarship : 12वीं में 60 प्रतिशत लाने पर सरकार देगी स्कॉलरशिप

केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना (CSSS)

अगर आप 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसों की दिक्कत है, तो केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना (Central Sector Scholarship Scheme) आपकी मदद कर सकती है।

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जिन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा में बहुत अच्छे मार्क्स लाए हैं और जिनके परिवार की सालाना आय एक लिमिट से कम है।

क्या मिलता है?
यह स्कॉलरशिप आपकी ट्यूशन फीस, हॉस्टल का खर्च और पढ़ाई से जुड़े दूसरे खर्चों को कवर करती है।

किसे मिलती है?
यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो किसी भी स्ट्रीम में अंडरग्रेजुएट कोर्स कर रहे हैं, जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, या जनरल डिग्री।

कैसे अप्लाई करें?

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको National Scholarship Portal (NSP) पोर्टल पर जाना होगा।

AICTE प्रगति छात्रवृत्ति

AICTE प्रगति स्कॉलरशिप (AICTE Pragati Scholarship) उन लड़कियों के लिए है जो टेक्निकल एजुकेशन लेना चाहती हैं। अगर आप डिप्लोमा या डिग्री लेवल पर इंजीनियरिंग, फार्मेसी या आर्किटेक्चर जैसे कोर्स कर रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो यह योजना आपके लिए एक बड़ा सहारा बन सकती है।

क्या मिलता है?

  • इसमें आपकी ट्यूशन फीस और बाकी पढ़ाई का खर्च शामिल होता है।
  • इस स्कॉलरशिप का मकसद लड़कियों को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
किसे मिलती है?

  • यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से लड़कियों के लिए है।
  • हर साल हजारों लड़कियों को इस योजना का फायदा मिलता है।
  • ज्यादा जानकारी के लिए आप NSP के ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जा सकते हैं।
AICTE Pragati Scholarship

AICTE सक्षम छात्रवृत्ति

AICTE सक्षम स्कॉलरशिप (AICTE Saksham Scholarship) उन छात्रों के लिए है जो विशेष रूप से विकलांग हैं और टेक्निकल एजुकेशन ले रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य विकलांग छात्रों को सशक्त बनाना और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाना है।

क्या मिलता है?

  • इसमें ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षिक खर्चों में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा, पढ़ाई के लिए जरूरी उपकरणों पर भी खर्च दिया जाता है।
किसे मिलती है?

  • यह स्कॉलरशिप केवल विकलांग छात्रों के लिए है।
  • इससे उन्हें अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के पूरी करने में मदद मिलती है।
  • ज्यादा जानकारी के लिए आप NSP के ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जा सकते हैं।
  • AICTE Saksham Scholarship
ये खबर भी पढ़ें... इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन

राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS)

अगर आप स्कूल में हैं और आपकी पढ़ाई में पैसे की कमी आ रही है, तो राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (National Means-cum-Merit Scholarship) आपके लिए है।

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो 9वीं से 12वीं क्लास तक सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं और जिनके परिवार की एनुअल इनकम 1.5 लाख रुपए से कम है।

क्या मिलता है?

  • इसमें हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट मिलता है, जिससे आप अपनी स्कूल फीस, स्टेशनरी और दूसरी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
कैसे मिलती है?

  • इस स्कॉलरशिप के लिए एक एग्जाम होता है, जिसमें आपकी योग्यता और आर्थिक स्थिति दोनों को देखा जाता है।
  • इस स्कॉलरशिप के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप NSP के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
NOTE:

  • इन स्कॉलरशिप्स के लिए अप्लाई करने से पहले सभी कंडीशंस और डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से चेक कर लें।
  • ज्यादातर स्कॉलरशिप्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।
  • सही जानकारी देने से ही आपका आवेदन स्वीकार होगा।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • AICTE
  • Education news
  • National Scholarship
  • Junior Research Fellowship
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर