इंग्लैंड में पढ़ाई का सपना? Newcastle Scholarship देगी 50% फीस के साथ स्कॉलरशिप
Manya Jain | Published:
newcastle university international scholarship 2026
न्यूकैसल यूनिवर्सिटी ने साल 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। मेधावी छात्र अपनी ट्यूशन फीस पर 50% तक की बचत कर सकते हैं।
यूके में पढ़ना दुनिया भर के छात्रों का सपना होता है। न्यूकैसल यूनिवर्सिटी अब एक शानदार मौका लेकर आई है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप (scholarship) निकाली है। मेधावी छात्र अपनी फीस में बड़ी बचत कर सकते हैं। आपको ट्यूशन फीस पर 50% तक छूट मिलेगी। यह स्कॉलरशिप साल 2026 के लिए है। विदेश में पढ़ाई करने का यह बेहतरीन मौका है। योग्य छात्र इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।
स्कॉलरशिप के फायदे
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- राष्ट्रीयता: आवेदक को एक अंतरराष्ट्रीय छात्र (top education news) होना चाहिए।
- प्रवेश प्रस्ताव: शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री (Full-time undergraduate degree) के लिए प्रवेश प्रस्ताव (Offer Letter) होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता: छात्र के पास उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए। A-level में कम से कम AAB या उसके समकक्ष (Equivalent to AAB or above) अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
- शर्तों का पालन: छात्र को अपने कोर्स ऑफर की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।
जरूरी डाक्यूमेंट्स
| पासपोर्ट (Passport) | पहचान और नागरिकता के प्रमाण के लिए। |
| ऑफर लेटर (Offer Letter) | न्यूकैसल यूनिवर्सिटी से प्राप्त प्रवेश पत्र। |
| शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्ट (Academic Transcripts) | पिछली कक्षाओं के अंक पत्र और प्रमाण पत्र। |
| व्यक्तिगत विवरण (Personal Statement) | आपके लक्ष्यों और उपलब्धियों का विवरण। |
| अंग्रेजी दक्षता प्रमाण (English Proficiency Proof) | IELTS, TOEFL या अन्य मान्य स्कोर। |
चयन प्रक्रिया
- शैक्षणिक उत्कृष्टता (Academic Excellence): आपके पिछले ग्रेड और अंक।
- व्यक्तिगत विवरण (Personal Statement): आपके लिखने का तरीका और आपके विचार।
- योगदान (Potential Contribution): आप विश्वविद्यालय समुदाय में क्या सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
- Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
- Step 2: 'Register' बटन पर क्लिक करके अपना विवरण भरें। यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- Step 3: पोर्टल के अंदर ‘Apply to Newcastle Portal’ को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- Step 4: ‘Register as a New Applicant’ विकल्प को चुनें।
- Step 5: सभी आवश्यक जानकारी भरें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- Step 6: अपने क्रेडेंशियल्स के साथ साइन-इन करें और अपना आवेदन पत्र जमा करें।
महत्वपूर्ण नोट: स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले आपके पास विश्वविद्यालय का अध्ययन प्रस्ताव (Offer Letter) होना अनिवार्य है।
10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी MP Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई
TFI Fellowship 2026 से मिलेगी 2 साल की फेलोशिप और लीडरशिप ट्रेनिंग
Sensodyne Star Scholarship 2026 छात्रों को दे रहा डेंटिस्ट की पढ़ाई का खर्च
नेशन बिल्डिंग का हिस्सा बनें, Gandhi Fellowship 2026 में करें अप्लाई
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari