Russian Government Scholarship: भारतीय छात्र को बिना एग्जाम रूस में पढ़ाई करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Aman Vaishnav | Dec 23, 2025, 14:12 IST
Share
Aman vaishnav - 2025-12-23T141107.134
Aman vaishnav - 2025-12-23T141107.134

रूसी सरकार सत्र 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप लाई है। इसके तहत भारतीय छात्र बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के रूस की टॉप सरकारी यूनिवर्सिटी में फ्री पढ़ाई कर सकेंगे। ट्यूशन फीस के साथ मासिक छात्रवृत्ति भी मिलेगी। आइए जानते हैं इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें?

Russian Government Scholarship: भारत और रूस की दोस्ती दशकों पुरानी है। यह रिश्ता वक्त के साथ और मजबूत हुआ है। अब रूस सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई के नए रास्ते खुलेंगे। रूस की टॉप सरकारी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना अब आसान होगा।

यहां पढ़ाई बिल्कुल फ्री या कम खर्च पर होगी। ये योजना साल 2026-27 सत्र के लिए शुरू होगी। इससे हजारों मिडिल क्लास छात्रों को बड़ा फायदा होगा।अब डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना सच होगा। भारतीय छात्र कम बजट में विदेश में पढ़ सकेंगे।

बिना एंट्रेंस एग्जाम मिलेगा एडमिशन

आमतौर पर विदेश में पढ़ाई करने के लिए कई एग्जाम देने पड़ते हैं। रूसी सरकार की इस स्कॉलरशिप ने रास्ते आसान कर दिए हैं। अब छात्रों को किसी भी प्रकार का कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं देना होगा। सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से आपके पुराने रिकॉर्ड पर आधारित होगी।

ये खबर भी पढ़िए- MP Minority Scholarship: अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देती है MP सरकार, ऐसे करें आवेदन

रूस में पढ़ाई के क्या-क्या फायदे हैं

रूस में पढ़ाई करना सिर्फ एक डिग्री लेना नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यहां की स्कॉलरशिप स्कीम के कई बड़े फायदे हैं।

  • कोर्स की लंबी लिस्ट: आप केवल ग्रेजुएशन ही नहीं, बल्कि मास्टर और पीएचडी भी कर सकते हैं।
  • सरकार भरेगी फीस: सिलेक्ट छात्रों की ट्यूशन फीस रूस की सरकार खुद भरेगी।
  • मासिक छात्रवृत्ति: छात्रों को रहने-खाने में मदद के लिए मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
  • भाषा की कोई बाधा नहीं: अगर आपको रूसी भाषा नहीं आती, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है।
  • फ्री लैंग्वेज कोर्स: मुख्य कोर्स शुरू होने से पहले आपको एक साल रूसी भाषा भी सिखाई जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए- कक्षा 9 से 12 के छात्रों को Muskaan Scholarship करता शिक्षा में मदद, मिलेगी 12 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप

किन विषयों में बना सकते हैं करियर

Russian Governmentअपनी टेक्निक और मेडिकल एजुकेशन के लिए दुनियाभर में फेमस है। भारतीय छात्र नीचे बताई हई विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं।

  • मेडिसिन (MBBS): रूस में भारतीय छात्रों की सबसे पहली पसंद हमेशा से एमबीबीएस रही है।
  • एयरोस्पेस और इंजीनियरिंग: स्पेस साइंस और इंजीनियरिंग में रूस का कोई मुकाबला नहीं है।
  • मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स: आधुनिक व्यापार और अर्थशास्त्र की बारीकियां भी यहां सिखाई जाती हैं।
  • फार्मेसी और आईटी: नई दवाओं की खोज और कंप्यूटर साइंस के मामले में भी रूस सबसे आगे है।
ये खबर भी पढ़िए- नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप में एमपी का बुरा हाल, 10 साल में केवल दो आदिवासी छात्रों को मिली विदेशी छात्रवृत्ति

रूस में फ्री पढ़ाई का सुनहरा मौका

👉 अब बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के रूस में एडमिशन मिलेगा।

👉 स्कॉलरशिप के तहत आपकी पूरी पढ़ाई का खर्च रूसी सरकार उठाएगी।

👉 छात्रों को हर महीने खर्च के लिए मंथली स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

👉 मेन कोर्स से पहले एक साल रूसी भाषा फ्री में सिखाई जाएगी।

👉 आवेदन के लिए 15 जनवरी तक रूस की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करें।

कैसे होगा सिलेक्शन

आपका पोर्टफोलियो (फ्री मेडिकल एजुकेशन)सबसे ज्यादा मायने रखता है। आपके पोर्टफोलियो में आपके स्कूल के मार्क्स, रिसर्च पेपर और खेलकूद के सर्टिफिकेट शामिल होने चाहिए। यदि आपने किसी ओलंपियाड में हिस्सा लिया है, तो उसे जरूर जोड़ें।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

रूस की इस भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के लिए रजिस्टर करना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट education-in-russia.com पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी प्रोफाइल को पूरा भरें और अपनी पसंद की 6 यूनिवर्सिटीज को चुनें।
  • अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे पासपोर्ट और मार्कशीट को स्कैन करके अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन का पहला स्टेप 15 जनवरी तक खुला रहेगा, इसलिए समय पर फॉर्म भरें।
  • दूसरे स्टेप में रूस का शिक्षा विभाग आपको आपकी मेरिट के अनुसार कॉलेज अलॉट करेगा।

रूसी भाषा सीखना क्यों है जरूरी

रूस में कई सारे कोर्स अंग्रेजी भाषा में भी उपलब्ध हैं। रूसी सरकार चाहती है कि छात्र वहां की संस्कृति को समझें। इसलिए, जो छात्र रूसी भाषा सीखना चाहते हैं, उन्हें एक साल का अतिरिक्त समय दिया जाता है। यह भाषा न केवल पढ़ाई में बल्कि वहां नौकरी खोजने में भी बहुत मददगार साबित होती है।

ये खबर भी पढ़िए-

Commonwealth Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए UK में फ्री एजुकेशन का मौका, यहां जानें सारी डिटेल

Tags:
  • scholarship
  • फ्री मेडिकल एजुकेशन
  • स्कॉलरशिप
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
  • russian government
  • रूस सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती