JEE नहीं तो कोई बात नहीं! ये गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स आपको देंगे लाखों का पैकेज

Kaushiki | Jan 20, 2026, 14:03 IST
Share
jee exam
jee exam

JEE के अलावा NEST, IAT, ISI और CMI जैसे 4 बड़े एग्जाम्स के जरिए रिसर्च और मैथ्स में करियर बनाएं। मार्च से CMI और अप्रैल तक NEST के फॉर्म भरें।

अगर आप एक इंजीनियरिंग एस्पिरेंट हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इंजीनियरिंग के लिए JEE को सबसे बड़ा एग्जाम माना जाता है। इस साल JEE Main में रिकॉर्ड 11 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इससे कॉम्पिटिशन भी काफी बढ़ गया है। ऐसी भारी भीड़ और प्रेशर के बीच केवल JEE के भरोसे रहना रिस्की हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इंजीनियरिंग के अलावा भी NEST, IAT, ISI और CMI जैसे शानदार नेशनल एंट्रेंस एग्जाम्स मौजूद हैं।

ये एग्जाम्स आपको न केवल टॉप रिसर्च इंस्टीटूशन्स में एडमिशन दिलाते हैं। बल्कि लाखों के पैकेज और एनुअल स्कॉलरशिप का मौका भी देते हैं। आइए जानें...

National Entrance Screening Test (NEST) | Vikaspedia - English - Education
National Entrance Screening Test (NEST) | Vikaspedia - English - Education

NEST: National Entrance Screening Test

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) उन छात्रों के लिए है जो रिसर्च में रुचि रखते हैं। इसके जरिए नाइसर (NISER) भुवनेश्वर और मुंबई यूनिवर्सिटी के CEBS में एडमिशन मिलता है।

यहां पढ़ने वाले छात्रों को परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) की ओर से सालाना 80 हजार रुपए की स्कॉलरशिप भी मिलती है।

  • एग्जाम डेट: 6 जून, 2026 को परीक्षा प्रस्तावित है।
  • आवेदन: 6 अप्रैल तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।
  • पात्रता: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स/बायोलॉजी में 60% नंबर जरूरी हैं।
  • करियर: आप सीधे परमाणु ऊर्जा विभाग या बड़े रिसर्च सेंटर्स में साइंटिस्ट बन सकते हैं।
IISER Aptitude Test - SCB Channel | IAT - State & Central Boards |10 Full-length Mock Tests + 12 Sectional Tests
IISER Aptitude Test - SCB Channel | IAT - State & Central Boards |10 Full-length Mock Tests + 12 Sectional Tests

IAT: IISER Aptitude Test

आइसर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) के माध्यम से देश के 7 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) में एंट्री मिलती है। इसके स्कोर से IISC बैंगलोर जैसे टॉप संस्थान में भी जाने का मौका मिलता है। यहां छात्रों को ग्रेजुएशन के दौरान ही रिसर्च का अनुभव मिल जाता है।

  • आवेदन: नोटिफिकेशन जनवरी अंत में आएगा और मार्च से फॉर्म भरे जाएंगे।
  • कोर्स: यहां 5 साल का BS-MS प्रोग्राम होता है, जो इंजीनियरिंग के बराबर ही वैल्यू रखता है।
  • योग्यता: 12वीं में 60% अंक (PCMB/PCB/PCM) जरूरी है।
The Indian Statistical Institute (ISI), Calcutta: A Premier Institution in  Statistics and Data Science – CTAG
The Indian Statistical Institute (ISI), Calcutta: A Premier Institution in Statistics and Data Science – CTAG

ISI Kolkata

इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI) अपने आप में एक ब्रांड है। अगर आपको मैथ्स और डेटा के साथ खेलना पसंद है, तो ये आपके लिए बेस्ट जगह है।

यहां सिलेक्टेड छात्रों को 8 हजार रुपए तक की मंथली स्कॉलरशिप भी दी जाती है। ये मैथ्स और स्टेटिस्टिक्स के एक्सपर्ट्स की पहली पसंद माना जाता है।

  • एग्जाम डेट: 10 मई, 2026 को परीक्षा होगी।
  • फॉर्म: फरवरी के अंत से आवेदन शुरू होंगे।
  • करियर: यहांं के छात्र टेक जायंट्स और फाइनेंस कंपनियों में डेटा साइंटिस्ट के रूप में लाखों कमाते हैं।
Chennai Mathematical Institute Faculty Interview – Offbeat, unusual,  unconventional & interesting career interviews
Chennai Mathematical Institute Faculty Interview – Offbeat, unusual, unconventional & interesting career interviews

CMI: Chennai Mathematical Institute

चेन्नई मैथेमेटिकल इंस्टीट्यूट (CMI) को मैथ्स और कंप्यूटर साइंस के लिए देश का सबसे प्रेस्टीजियस इंस्टिट्यूट माना जाता है। यहां एडमिशन पाना बहुत गर्व की बात होती है।

  • डायरेक्ट एडमिशन: अगर आपने नेशनल ओलंपियाड में मेडल जीता है, तो आपको टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती।
  • आवेदन: 1 मार्च से फॉर्म भरे जाएंगे और एग्जाम 2 मई को होगा।
  • करियर: स्पेस एजेंसी, फार्मा और बड़ी टेक कंपनियों में यहां के छात्रों की भारी डिमांड रहती है।
NTAJEE की दौड़ में शामिल होना अच्छी बात है। लेकिन इन नेशनल एंट्रेंस एग्जाम्स को नजरअंदाज करना आपकी बड़ी गलती हो सकती है। NEST और IAT (career guidance)जैसे एग्जाम आपको न केवल अच्छी शिक्षा देते हैं बल्कि स्कॉलरशिप भी देते हैं। अपने टैलेंट और रुचि के हिसाब से सही फॉर्म का चुनाव करें और समय पर आवेदन करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

बिना फीस के Google Internship 2026 से जुड़ें, 31 जनवरी से पहले भरें फॉर्म

JEE Advanced 2026 syllabus हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड, IIT ने 5 बड़े नियम किए लागू

JEE Main 2026: IIT का सपना है? तो अपनाएं ये 3 स्टेप स्ट्रैटेजी, नहीं तो मौका हाथ से जाएगा!

MP Akansha Yojana: अब MP के छात्र फ्री में कर सकते हैं JEE, NEET और AIIMS की तैयारी

Tags:
  • NTA
  • JEE
  • Career
  • jee main
  • career guidance
  • जेईई मेन 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती