हरियाणा की दीक्षा मक्कड़ ने UGC-NET में किया देशभर में टॉप, जानें उनकी सक्सेस स्टोरी

Kaushiki | Feb 11, 2026, 13:44 IST
Share
diksha-makkar
diksha-makkar

क्या कहती है UGC-NET AIR 1 टॉपर दीक्षा मक्कड़ की कहानी? 5वें प्रयास में मिली ऐतिहासिक सफलता! 3 साल का संघर्ष और उनकी खास स्ट्रेटेजी अब सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से एक ऐसी ही प्रेरणादायक खबर आई है।

यहां की रिसर्च स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने UGC-NET 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR) हासिल की है।

दीक्षा अंबाला की रहने वाली हैं। AIR 1 हासिल करके उन्होंने न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

दीक्षा ने कहा कि यह सफलता रातों-रात नहीं मिली। यह उनकी 3 साल की मेहनत और 5वें प्रयास का नतीजा है।

दीक्षा की यह जीत यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों और रणनीति सही हो, तो कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके सफलता के मंत्र...

अम्बाला की बेटी का देश भर में डंका: दीक्षा मक्कड़ ने UGC NET में हासिल किया ऑल  इंडिया रैंक-1 — DANIK KHABAR ( दैनिक खबर )
अम्बाला की बेटी का देश भर में डंका: दीक्षा मक्कड़ ने UGC NET में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1 — DANIK KHABAR ( दैनिक खबर )

कौन हैं दीक्षा मक्कड़

दीक्षा मूल रूप से हरियाणा के अंबाला की रहने वाली हैं। उनके भाई पेशे से डॉक्टर हैं और उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। दीक्षा फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी पीएचडी रिसर्च कर रही हैं।

उनका बचपन से ही सपना था कि वो एकेडमिक्स और रिसर्च में कुछ बड़ा करें। उनकी ये सक्सेस केवल एक दिन की मेहनत नहीं, बल्कि सालों की तपस्या का परिणाम है।

दीक्षा ने साबित कर दिया कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में कंसिस्टेंसी हो, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती।

3 साल का लंबा इंतजार

दीक्षा मक्कड़ ने अपनी स्कूली और शुरुआती पढ़ाई अंबाला से की। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लोक प्रशासन विभाग (Public Administration) में अपनी पीएचडी (PHD) शुरू की। दीक्षा बताती हैं कि ये उनका 5th एटेम्पट (ugc net december)था।

उन्होंने पहली बार 3 साल पहले नेट (ugc net exam)की परीक्षा दी थी। पहले तीन प्रयासों में जब उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए, तो उनके मन में निराशा होने लगी।

हार मानने का ख्याल भी आया, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। उनके माता-पिता और उनके भाई (जो पेशे से डॉक्टर हैं) ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा।

उनके परिवार ने हमेशा यही कहा कि पढ़ाई मत छोड़ो, बस अपनी कमियों पर काम करो। इसी सपोर्ट सिस्टम की वजह से दीक्षा ने अपने 5वें प्रयास में न केवल परीक्षा पास की, बल्कि पूरे भारत में टॉप किया।

पांचवें प्रयास में कमाल, दीक्षा मक्कड़ ऐसे बनीं UGC-NET की ऑल इंडिया टॉपर | Diksha  Makkar became the All India topper of UGC NET in her fifth attempt
पांचवें प्रयास में कमाल, दीक्षा मक्कड़ ऐसे बनीं UGC-NET की ऑल इंडिया टॉपर | Diksha Makkar became the All India topper of UGC NET in her fifth attempt

दीक्षा मक्कड़ की सक्सेस स्ट्रेटेजी

  • दीक्षा ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार और टिचर्स को दिया है। उन्होंने इस बार कोचिंग भी ली थी।उन्होंने उन छात्रों के लिए कुछ खास स्टेप्स बताए हैं जो फ्यूचर में UGC-NET क्रैक करना चाहते हैं। आइए जानें...
  • शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म गोल्स (Goal Setting):
    दीक्षा का मानना है कि हमें हमेशा अपने लक्ष्यों को टुकड़ों में बांटना चाहिए। रोजाना के छोटे टारगेट ही अंत में बड़ी सफलता दिलाते हैं। topper
  • सेगमेंट डिवाइड करना:
    सिलेबस को छोटे-छोटे सेगमेंट्स में बांटकर पढ़ने से टॉपिक बोझिल नहीं लगते।
  • टाइम मैनेजमेंट:
    दीक्षा ने बताया कि वह एक तय समय सीमा के अंदर टॉपिक्स को पूरा करती थीं।
  • ऑनलाइन कोचिंग का सहारा:
    उन्होंने बेगी राम सर की ऑनलाइन यूजीसी कोचिंग से मार्गदर्शन लिया। इससे उन्हें कॉन्सेप्ट्स समझने में बहुत मदद मिली।
  • हार न मानना:
    अगर एक-दो बार परीक्षा न निकले, तो रुकना नहीं चाहिए। हर असफलता हमें हमारी कमियां बताती है।

दीक्षा का फ्यूचर प्लान

दीक्षा का इंटरेस्ट हमेशा से एकेडमिक्स और रिसर्च की तरफ रहा है। नेट में टॉप करने के बाद अब उनका लक्ष्य एक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना है।

हालांकि, उनका सपना यहीं खत्म नहीं होता। दीक्षा ने बताया कि उनका इंटरेस्ट सिविल सर्विसेज की तरफ भी है। वे भविष्य में इसकी तैयारी पर भी विचार कर रही हैं।

दीक्षा कहती हैं कि हमेशा अपने लक्ष्य को निर्धारित करके चलें। चाहे कितनी भी निराशा हो, मन और लगन से काम करते रहें। जब आप फोकस्ड रहते हैं, तो मंजिल अपने आप करीब आ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें...

अब डिजिटल स्क्रीन पर चेक होंगी सीबीएसई 12वीं बोर्ड की कॉपियां, बिना किसी एरर के आएगा रिजल्ट

Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई

Career in Banking: अपॉर्चुनिटी से भरा है बैंकिंग का करियर, यहां से लें तैयारी की फुल गाइडेंस

Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनते समय न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान टिप्स

Tags:
  • ugc net
  • ugc net december
  • ugc net exam
  • topper
  • हरियाणा
  • ऑल इंडिया रैंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग