UK Scholarship 2026: भारतीय छात्रों को मिलेगी इतने लाख की मदद

Anjali Dwivedi | Jan 20, 2026, 18:50 IST
Share
uk-scholarships-2026-university-of-glasgow-india
uk-scholarships-2026-university-of-glasgow-india

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो ने भारतीय छात्रों के लिए इंडिया अचीवर्स अवॉर्ड 2026 शुरू किया है। इसके तहत मास्टर्स प्रोग्राम के लिए 18.21 लाख रुपए की मदद मिलेगी। आवेदन की लास्ट डेट 18 मई 2026 है।

UK Scholarships 2026:यूके की प्रेस्टीजियस यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो ने भारतीय छात्रों के लिए India Achievers Award 2026 की घोषणा की है। इस पहल के जरिए उन मेधावी छात्रों की आर्थिक मदद होगी जो, विदेश में हायर एजुकेशन की पढ़ाई करना चाहते हैं।

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो साल 2026-27 के सत्र में एक साल के फुल-टाइम मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं।

स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लाभ

  • इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में चयनित छात्रों को अच्छी खासी आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • सिलेक्टेड छात्रों को 15 हजार पाउंड (करीब 18.21 लाख) की स्कॉलरशिप मिलेगी।
  • यह राशि सीधे छात्र की ट्यूशन फीस में एडजस्ट की जाएगी, जिससे पढ़ाई का बोझ काफी कम हो जाएगा।
  • इसमें बैंकिंग, फाइनेंस, एनालिटिक्स, इकोनॉमिक्स और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे कई लोकप्रिय कोर्स शामिल हैं।
  • 1451 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी इस साल अपनी 575वीं एनवर्सरी मना रही है। QS University Rankings 2026 में यूनिवर्सिटी को 79वीं रैंक मिली है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या होगी

इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए यूनिवर्सिटी ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं-

  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  • छात्र की एकेडमिक परफॉर्मेंस बेहतरीन होनी चाहिए।
  • भारतीय शिक्षा प्रणाली के अनुसार कम से कम 70% या उससे अधिक नंबर होना जरूरी है।
  • कैंडिडेट के पास यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के किसी एलिजिबल पोस्टग्रेजुएट टॉट प्रोग्राम का एडमिशन ऑफर होना चाहिए।
  • यह केवल एक साल के फुल-टाइम मास्टर्स प्रोग्राम के लिए ही मान्य है।

जरूरी डेट्स

स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया दो राउंड में पूरी होगी।

  • पहला राउंड: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 23 फरवरी 2026 है। इसका रिजल्ट 6 मार्च 2026 को आएगा।
  • दूसरा राउंड: आवेदन की लास्ट डेट 18 मई 2026 है। इसके नतीजे 29 मई 2026 को घोषित होंगे।

आवेदन कैसे करें

  • छात्रों को इस स्कॉलरशिप (छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gla.ac.uk/scholarships/asbsindiaachieversaward पर जाएं।
  • वेबसाइट पर मौजूद Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, पसंदीदा कोर्स, स्टडी मोड और एडमिशन लेटर की जानकारी भरें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
यह स्कॉलरशिप केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक बड़ा माध्यम है। अगर आप भी बैंकिंग, साइंस या आर्ट्स जैसे क्षेत्रों में इंटरनेशनल डिग्री लेना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

ये खबरें भी पढ़ें...

JEE नहीं तो कोई बात नहीं! ये गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स आपको देंगे लाखों का पैकेज

Education news: बिना फीस के Google Internship 2026 से जुड़ें, 31 जनवरी से पहले भरें फॉर्म

JEE Advanced 2026 syllabus हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड, IIT ने 5 बड़े नियम किए लागू

JEE Main 2026: IIT का सपना है? तो अपनाएं ये 3 स्टेप स्ट्रैटेजी, नहीं तो मौका हाथ से जाएगा!

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • Education news
  • education
  • छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा