UPSC CSE 2025: एप्लीकेशन डेट हुई एक्सटेंड, जानें नई डेडलाइन
Kaushiki | Feb 09, 2025, 11:57 IST
exam time
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तारीख अब बढ़ा दी गई है। परीक्षा 25 मई को होगी। यहां जानें आवेदन और करेक्शन के लास्ट डेट परीक्षा 25 मई को होगी, तो तैयार रहें...
यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (IAS और IFS) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 11 फरवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि, परीक्षा का आयोजन 25 मई को देशभर में होगा। यह परीक्षा देश के कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आवेदन में संशोधन (Amendment) के लिए आयोग ने करेक्शन डेट्स भी जारी कर दी हैं। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।
यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन करने के लिए
बता दें कि, परीक्षा का आयोजन 25 मई को देशभर में होगा। यह परीक्षा देश के कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आवेदन में संशोधन (Amendment) के लिए आयोग ने करेक्शन डेट्स भी जारी कर दी हैं। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें...
परीक्षा तिथि और केंद्र
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा। देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी। परीक्षा के कुछ दिन पहले आयोग उम्मीदवारों (commission candidates) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड और एक पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी होगा। बिना इन डॉक्यूमेंट्स के परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगा।
आवेदन शुल्क
- बता दें कि, आयोग ने सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया है।
- ये फीस ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
- वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
- उन्हें बिना फीस के आवेदन की अनुमति है।
ये खबर भी पढ़ें..
करेक्शन विंडो ओपनिंग डेट
- यूपीएससी द्वारा करेक्शन विंडो 19 फरवरी 2025 को खोली जाएगी
- यह 25 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।
- जिन अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो गई हो, वे इन तिथियों में सुधार कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- अभ्यर्थियों को सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरें।
- उम्मीदवारों को पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
ये खबर भी पढ़ें...
प्रीलिम परीक्षा और कटऑफ
- प्रीलिम परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) में जाने का मौका मिलेगा।
- प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कटऑफ अंक लाना जरूरी होगा।
- परीक्षा की तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
ये खबर भी पढ़ें..
FAQ
- यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 है। - क्या आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार का अवसर मिलेगा?
हां, 19 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। - यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?
परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को होगा। - एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा?
परीक्षा से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड यूपीएससी पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari