बढ़ गई UPSC Prelims 2026 आवेदन की आखिरी तारीख, जानें नई डेट

Kaushiki | Feb 05, 2026, 08:53 IST
Share
upsc
upsc

सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी है।

UPSC Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के लाखों उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी दी है। जो छात्र CSE 2026 के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए राहत की खबर है। आयोग ने Civil Services (Preliminary) और Indian Forest Service (IFS) परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तारीख को तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

अब आप 27 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा। यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो तकनीकी समस्याओं के कारण अटके हुए थे।

ये आर्टिकल आपको आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर नए सिलेक्शन रूल्स तक की पूरी जानकारी देगा। ताकि आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भर सकें और अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।

क्यों बढ़ाई गई आवेदन की आखिरी तारीख

इस साल UPSC ने अपनी आवेदन प्रक्रिया में कुछ बड़े क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। आयोग ने यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) जैसे नए फीचर शुरू किए हैं। जब आवेदन की आखिरी तारीख पास आई, तो पोर्टल पर अचानक भारी ट्रैफिक बढ़ गया।

इसकी वजह से वेबसाइट का सर्वर काफी धीमा हो गया और तकनीकी समस्याएं आने लगीं। कई उम्मीदवार वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे। छात्रों की इन परेशानियों को समझते हुए आयोग ने डेडलाइन बढ़ाने का सही समय पर निर्णय लिया।



इम्पोर्टेन्ट डेट्स

  • नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 4 फरवरी, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 24 मई, 2026
  • मुख्य परीक्षा : 21 अगस्त 2026 से

वेकेंसी और पोस्ट डिटेल्स

  • कुल पद: 933 रिक्तियां (इसमें 35 पद PwBD श्रेणी के लिए आरक्षित हैं)।
  • सेवाएं: IAS, IPS, IFS और ग्रुप 'A' व 'B' की केंद्रीय सेवाएं।

एलिजिबिलिटी और एज लिमिट

  • Education: किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं)।
  • Age Limit: 21 से 32 साल (आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से होगी)।
  • Age Relaxation: OBC को 3 साल, SC/ST को 5 साल की छूट।

क्या बदल गई कैडर पॉलिसी

इस बार की सबसे बड़ी खबर सिर्फ परीक्षा से नहीं, बल्कि 'कैडर अलॉटमेंट पॉलिसी 2026' से भी जुड़ी है। सरकार ने 2017 से चल रहे 'जोनल सिस्टम' को खत्म कर दिया है। अब इसकी जगह 'रोटेशनल साइकिल सिस्टम' लाया जा रहा है।

अब 25 राज्यों और जॉइंट कैडर को एक चक्र में बांटा गया है। हर 25 कैंडिडेट्स की एक मेरिट लिस्ट बनेगी और उन्हें रोटेशन के हिसाब से कैडर दिया जाएगा।

यदि एक ही राज्य के लिए ज्यादा लोग दावेदार होंगे, तो बेहतर रैंक वाले को पहले मौका मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे राज्यों में अफसरों की पोस्टिंग ज्यादा संतुलित और पारदर्शी होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • UPSC CSE Prelims: स्क्रीनिंग टेस्ट (क्वालिफाइंग)।
  • UPSC CSE Mains: 1750 नंबर का लिखित एग्जाम (यहीं से मेरिट बनती है)।
  • Interview: 275 नंबर का पर्सनालिटी टेस्ट।
  • फाइनल लिस्ट मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर बनती है।

आवेदन प्रक्रिया

  • OTR जरूरी: सबसे पहले upsconline.nic.in पर One Time Registration करना होगा।
  • Live Photo: इस बार वेबकैम से लाइव फोटो ली जाएगी। फोटो 10 दिन से पुरानी नहीं होनी चाहिए और उस पर आपका नाम और तारीख होनी चाहिए।
  • Signatures: सफेद कागज पर ब्लैक इंक से तीन बार साइन करके अपलोड करना है।
  • Application Fee: जनरल/OBC के लिए सौ रुपए। जबकि SC/ST/Women/PwBD के लिए ये फ्री है।

कुछ जरूरी बातें

यूपीएससी परीक्षा (यूपीएससी भर्ती) केंद्र पहले आओ-पहले पाओ के बेस पर अलॉट करता है। यदि आपको अपना मनपसंद शहर चाहिए, तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें, आज ही अप्लाई करें। यूपीएससी प्रीलिम्स

ये खबर भी पढ़ें...

UPSC Exam Calendar 2026, IAS, IPS और NDA एग्जाम्स की तारीखें जारी

व्यापम की बड़ी लापरवाही! एक ही दिन में UPSC और NRDA की परीक्षा, हजारों छात्र परेशान

करियर को दें नई उड़ान, UPSC Vacancy में सरकारी जॉब का मौका, ऐसे करें आवेदन

सेना अधिकारी बनने की कर लें तैयारी, UPSC CDS Vacancy में 451 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Tags:
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • UPSC CSE
  • UPSC CSE Mains
  • यूपीएससी प्रीलिम्स
  • UPSC CSE Prelims
  • यूपीएससी भर्ती
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन