अनंत राधिका की शादी में नहीं आएंगे अक्षय कुमार , कोरोना से संक्रमित

Deeksha Nandini Mehra | Jul 12, 2024, 15:33 IST
Share
दो दिन से बीमार अक्षय
दो दिन से बीमार अक्षय

अक्षय की तबीयत को लेकर आई खबर ने उनके चाहने वालों को चिंतित कर दिया है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। हालांकि अब तक अक्षय ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Anant Ambani Radhika Merchant wedding : महीनों तक चले दो प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अनंत और राधिका की शादी आखिरकार शुक्रवार 12 जुलाई को मुंबई में हो रही है। इसी बीच अक्षय कुमार को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस शादी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार नहीं आएंगे। जानकारी के अनुसार अक्षय कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना होने की वजह से वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

ये खबर पढ़िए... Leave to Meet Parents : माता-पिता से मिलने के लिए मिलेगी सरकारी छुट्टी, 2021 में हुई थी घोषणा

अक्षय को हुआ कोरोना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार पिछले दो दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। वो लगातार फिल्म 'सरफिरा' के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे। तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और डॉक्टर्स द्वारा बताई गई सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।

ये खबर पढ़िए... अनंत और राधिका की ग्रैंड शादी आज : जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिवसीय समारोह, 3 बजे पहुंचेगी बारात

फैन्स हुए परेशान

अक्षय को लेकर आई खबर ने फैन्स को परेशान कर दिया है। 12 जुलाई को अक्षय अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने वाले थे। लेकिन कोविड होने के बाद अब वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे पहले अक्षय, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने जामनगर गए थे, जहां उन्होंने सुबह तीन बजे तक डांस किया था।

ये खबर पढ़िए... Jio लाया सस्ते रिचार्ज, लॉन्च किए ये दो प्लान, कीमत जानकर आप हो जाएंगे खुश...

थिएटर में रिलीज हुई फिल्म सरफिरा

आज ही अक्षय की फिल्म 'सरफिरा' थिएटर्स में रिलीज हुई है। 'सरफिरा' एक बायोपिक है, जो जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं को दिखाती है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है और इसमें अक्षय के अलावा राधिका मर्चेंट भी लीड रोल में हैं। सीमा बिस्‍वास, परेश रावल और जय उपाध्‍याय ने भी फिल्म में अहम रोल अदा किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

Tags:
  • अक्षय कुमार
  • Anant Radhika Wedding
  • अनंत राधिका की शादी
  • अक्षय कुमार कोरोना पोसिटिव
  • फिल्म सरफिरा रिलीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा