Comedian Bharti Singh और हर्ष लिम्बाचिया ने प्यारे अंदाज में किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

Kaushiki | Oct 07, 2025, 15:35 IST
Share
bharti-singh-pregnant-harsh-limbachiya-second-baby-2025
bharti-singh-pregnant-harsh-limbachiya-second-baby-2025

कॉमेडियन भारती सिंह 41 साल की उम्र में दूसरी बार माँ बनने वाली हैं! उन्होंने पति Harsh Limbachiya के साथ Baby Bump फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर खुशखबरी दी है। उनका बेटा Gola अब बड़ा भाई बनेगा, फैंस दे रहे हैं बधाई!

कॉमेडी की दुनिया की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके क्यूट हसबैंड हर्ष लिंबाचिया ने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करके इस गुड न्यूज का ऐलान किया है, जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। भारती और हर्ष ने एक खूबसूरत कपल फोटो शेयर की।

इस फोटो में भारती सिंह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं, जबकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया बेहद प्यार से उनके बेबी बंप को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर के कैप्शन में कपल ने लिखा, “हम फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। आशीर्वाद, गणपति बप्पा मोरया।”

ये खबर भी पढ़ें...

प्रभास की The Raja Saab के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा सेट, जानिए इस फिल्म में ऐसा क्या है जो आपको कर देगा हैरान

गोला बनने वाला है बड़ा भाई

सिर्फ मम्मी-पापा ही नहीं बल्कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पहले बेटे लक्ष्य (bharti singh son)के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी यह खुशखबरी शेयर की गई। गोला (भारती सिंह का बेटा) की एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें उसने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर लिखा था, "मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं।"

इस पोस्ट के साथ मज़ेदार कैप्शन लिखा गया, “अब मुझसे भी छोटा कोई आ रहा है।” साल 2022 में पहली बार पेरेंट्स बनने के बाद ये खबर भारती और उनके फैंस दोनों के लिए डबल हैप्पीनेस लेकर आई है!

ये खबर भी पढ़ें...

Kantara Chapter 1 की आंधी में उड़ी वरुण धवन की फिल्म, 2 दिन में 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

41 की ऐज में फिर से पैरेंटहुड का सफर

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (comedian bharti singh) अपनी बोल्डनेस और बिंदास लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। 41 साल की ऐज में वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह ने हमेशा अपनी फैमिली प्लानिंग अपने मन से की है और वह इस बात की परवाह नहीं करतीं कि लोग क्या कहेंगे। कई इंटरव्यूज में भारती यह कह चुकी थीं कि उन्हें एक बेटी की बहुत चाहत है ताकि उनका बेटा गोला अपनी बहन को राखी बांध सके।

बता दें कि, अपनी पहली प्रेग्नेंसी में भी भारती ने डिलीवरी से ठीक पहले तक कैमरे के सामने परफॉर्म किया था। गोला के जन्म के सिर्फ 12 दिन बाद ही उन्होंने फिर से शूटिंग शुरू कर दी थी।

इस एक्ससिटिंग न्यूज के बाद, क्रिस्टल डिसूजा, रुबीना दिलैक, अविका गौर, गीता कपूर और अनीता हसनंदानी समेत पूरी सेलिब्रिटी फैमली ने उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं भेजी हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

Ranbir Kapoor का बर्थडे, जानें उनके फिल्मी करियर के राज

Jolly LLB 3: अक्षय और अरशद की जुगलबंदी हुई सुपरहिट, 6 दिन में तोड़े कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड

Tags:
  • Bharti Singh
  • भारती सिंह
  • भारती सिंह का बेटा
  • comedian bharti singh
  • bharti singh son
  • कॉमेडियन भारती सिंह
  • भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा