मानधन परत करत सुपरस्टार चिरंजीवी आणि राम चरण यांनी घेतली चित्रपटाच्या अपयशाची जबाबदारी, म्हणाले... | Superstar Chiranjeevi and ram charan returned their remuneration to ...
चिरंजीवी के पोते की चाहत ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, फैन्स और महिलाएं नाराज
Kaushiki | Published:
cherenjivi
चिरंजीवी के पोते की चाहत वाले बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, लोग पूछ रहे हैं – क्या बेटियां विरासत संभालने के लायक नहीं? अब देखना ये है कि चिरंजीवी इस विवाद पर क्या सफाई देंगे...
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान पोते की इच्छा जाहिर की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोगों ने उनकी सोच पर सवाल उठाए।
महिलाओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या बेटियां परिवार की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकतीं। चिरंजीवी पहले भी अपनी पोतियों के जन्म पर खुशी जता चुके हैं, लेकिन उनके इस बयान से कई लोग नाराज हो गए। कुछ फैन्स ने इसे मजाक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे संकीर्ण मानसिकता करार दिया। फिलहाल, चिरंजीवी की तरफ से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Chiranjeevi ने 'ब्रह्म आनंदम' के प्री-रिलीज इवेंट में कहा कि वह अपनी पोतियों से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन घर में खुद को एक ‘फीमेल हॉस्टल का वार्डन’ जैसा महसूस करते हैं। उन्होंने अपने बेटे रामचरण से मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें कम से कम एक बेटा तो होना ही चाहिए, ताकि उनका वंश आगे बढ़ सके। इसी बयान ने विवाद को जन्म दे दिया और लोग इसे महिलाओं के प्रति नैरो मानसिकता से जोड़कर देख रहे हैं।
![मानधन परत करत सुपरस्टार चिरंजीवी आणि राम चरण यांनी घेतली चित्रपटाच्या अपयशाची जबाबदारी, म्हणाले... | Superstar Chiranjeevi and ram charan returned their remuneration to ...]()
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई महिलाओं ने ये सवाल किया कि आखिर बेटियां परिवार की विरासत को क्यों नहीं संभाल सकतीं? एक यूजर ने लिखा कि "इतने बड़े सुपरस्टार से इतनी छोटी सोच की उम्मीद नहीं थी।" वहीं, एक ने लिखा कि "क्या बेटियां विरासत संभालने के काबिल नहीं हैं?" चिरंजीवी के इस बयान ने कई लोगों को निराश किया और उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बता दें कि, Chiranjeevi साल 2023 में अपनी पोती क्लिन कारा के जन्म की घोषणा कर चुके हैं और तब उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की थी। इस बयान के बाद लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि अगर वह अपनी पोतियों से इतना प्यार करते हैं, तो फिर पोते की चाहत क्यों है।
![अब बेटा चाहिए, जो विरासत को आगे...चिरंजीवी ने की बेटे राम चरण से ये डिमांड | Telugu star chiranjeevi says he wants grandson from ram charan to continue his legacy]()
हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि चिरंजीवी ने यह बात मजाक में कही थी और इसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उनके समर्थकों ने कहा कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। लेकिन इस पूरे मामले ने साफ कर दिया है कि अब समाज में बेटियों और बेटों को समान नजरिए से देखने की सोच को और मजबूती से अपनाने की जरूरत है।
![डर है कि फिर से पाेती ना हो जाए... पोते की चाह में चिंरजीवी ने कर दी ऐसी बात की बुरी तरह भड़क गए फैंस - chiranjeevi said such a thing that]()
चिरंजीवी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं, जिनका असली नाम कोनिडेला शिव शंकर वर प्रसाद है। उन्होंने 1978 में अपने करियर की शुरुआत की और 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। तेलुगु सिनेमा में उनका बड़ा नाम है और उनकी फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल तक फैली हुई है। फिल्मों के अलावा, उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे रामचरण भी एक बड़े सुपरस्टार हैं।
महिलाओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या बेटियां परिवार की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकतीं। चिरंजीवी पहले भी अपनी पोतियों के जन्म पर खुशी जता चुके हैं, लेकिन उनके इस बयान से कई लोग नाराज हो गए। कुछ फैन्स ने इसे मजाक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे संकीर्ण मानसिकता करार दिया। फिलहाल, चिरंजीवी की तरफ से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये खबर भी पढ़ें...
इवेंट में दिया गया बयान बना विवाद की वजह
ये खबर भी पढ़ें...
महिलाओं ने उठाए सवाल
पहले भी पोती के जन्म पर जताई थी खुशी
अब बेटा चाहिए, जो विरासत को आगे...चिरंजीवी ने की बेटे राम चरण से ये डिमांड | Telugu star chiranjeevi says he wants grandson from ram charan to continue his legacy
क्या बोले समर्थक
डर है कि फिर से पाेती ना हो जाए... पोते की चाह में चिंरजीवी ने कर दी ऐसी बात की बुरी तरह भड़क गए फैंस - chiranjeevi said such a thing that
कौन हैं चिरंजीवी
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
टाइगर रिजर्व के अफसर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से कैश-जेवर और होटल के डॉक्यूमेंट मिले
By Arohi Raj
कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश
By Jageshwar Prasad
एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर
By Amresh Kushwaha
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
By Arun Tiwari
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
By Sanjay Gupta
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
By Jageshwar Prasad