इस वजह से अचानक बंद हुआ था टीवी का सबसे पॉपुलर शो CID, जानिए पूरी कहानी

Kaushiki | Mar 24, 2025, 16:45 IST
Share
CID
CID

CID शो के बंद होने के पीछे चैनल की राजनीति और कलाकारों के बीच के टकराव की वजह से यह शो 2018 में अचानक समाप्त हो गया था। इस शो के लीड एक्टर्स ने एक यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिए जिसमें CID के बंद होने के बारे में खुलासा किया।

टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर और लंबे समय तक चलने वाला शो, CID (सीआईडी), जो 21 सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा, 2018 में अचानक बंद हो गया। इस शो का पहला एपिसोड जनवरी 1998 में टेलीकास्ट हुआ था और इसके बाद से यह शो दर्शकों के दिलों में बस गया था।

CID के किरदार जैसे दया (Daya), अभिजीत (Abhijeet), ACP प्रद्युमन (ACP Pradyuman), डॉ. सालुंके (Dr. Salunkhe) और फ्रेडी (Freddy) ने एक विशेष पहचान बनाई थी। लेकिन, अचानक शो के बंद होने के पीछे की असल वजह अब सामने आई है। इस शो के लीड एक्टर्स ने एक यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिए जिसमें CID के बंद होने के बारे में खुलासा किया।

ये खबर भी पढ़ें...अल्लू अर्जुन बने देश के सबसे महंगे एक्टर, एटली की फिल्म के लिए वसूली इतने करोड़ फीस

शो के बंद होने का कारण

इस बातचीत में शो के एक्टर्स ने बताया कि शो के बंद होने की प्रोसेस 2016 से ही शुरू हो गई थी। उन्हें कई बार शूटिंग के बीच में रोका गया और घर भेज दिया गया। इसके बाद, उन्हें नए प्रोड्यूसर के साथ काम करने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन शो के सभी कलाकारों ने इसे ठुकरा दिया।

इसके अलावा, CID के प्रोड्यूसर बीपी सिंह (BP Singh) को चैनल ने नापसंद किया गया था और इसके कारण उन्हें शो छोड़ने के लिए कहा गया। लेकिन, बीपी सिंह का साथ छोड़ने के लिए सभी कलाकारों ने मना कर दिया था। अभिनेता अपने प्रोड्यूसर के साथ काम करने के एडिक्टेड थे और इस स्थिति में चैनल ने शो को बंद करने का फैसला लिया।

ये खबर भी पढ़ें...इस फिल्म से बॉलीवुड की क्वीन बनी थीं Kangana Ranaut

CID के किरदार

इस शो में दया (Daya) का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी (Dayanand Shetty), अभिजीत (Abhijeet) के रूप में आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Srivastava), फ्रेडी (Freddy) का किरदार दिनेश फडनिस (Dinesh Phadnis), और ACP प्रद्युमन (ACP Pradyuman) के रूप में शिवाजी सातम (Shivaji Satam) जैसे कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीता था।

इसके अलावा, नरेंद्र गुप्ता (Narendra Gupta), अंशा सायेद (Ansha Syed), श्रद्धा मुसले (Shraddha Musale), जान्हवी छेड़ा (Janhvi Chedda) और कई अन्य कलाकारों ने भी इम्पोर्टेन्ट रोल निभाई।

ये खबर भी पढ़ें... घातक री-रिलीज: 29 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से धमाल मचाएगी सनी देओल की फिल्म

CID के फैंस के लिए खुशखबरी

CID के बंद होने के बाद, कई फैंस और दर्शक यह सवाल उठा रहे थे कि आखिरकार इतने लंबे समय तक चलने वाला शो अचानक क्यों बंद कर दिया गया। अब, इन खुलासों से यह स्पष्ट हो गया है कि चैनल की राजनीति और कलाकारों की इच्छाओं के टकराव की वजह से शो को बंद कर दिया गया था। हालांकि, इस शो के फैंस के लिए खुशखबरी है कि 2024 में CID का दूसरा सीजन लॉन्च किया गया और यह अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भी स्ट्रीम हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... फिल्म सिकंदर का ट्रेलर अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, जानें क्यों बदला प्रमोशन का तरीका

Tags:
  • CID
  • latest news
  • Entertainment
  • टीवी
  • मनोरंजन न्यूज
  • दर्शकों को मनोरंजन
  • TV industry
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा