थिएटर खुलने से पहले ही धुरंधर 2 फिल्म हुई सुपरहिट, महज कुछ घंटों में बिके लाखों टिकट

Kaushiki | Mar 08, 2026, 13:26 IST
Share
dhurandhar-2
dhurandhar-2

धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की यह फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है...

Dhurandhar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

फिल्म को लेकर फैंस के बीच इतनी तगड़ी हाइप है कि 19 मार्च की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया। महज कुछ घंटों में लाखों टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्शन का डबल डोज मिलने वाला है। अब देखना ये है कि क्या रणवीर की आंधी जवान और पठान जैसी फिल्मों के बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर पाएगी?

एडवांस बुकिंग में फिल्म ने गाड़े झंडे

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के आंकड़े ने लोगो को हैरान कर दिया है। पेड प्रिव्यूज के लिए फिल्म के 1.42 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने अब तक 8.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

ब्लॉक सीट्स को जोड़ दें तो कमाई 13.25 करोड़ पार है। फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग दिल्ली-एनसीआर में देखी जा रही है। वहां के शोज में 13 परसेंट की ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई है।

मुंबई और पुणे में भी 12 परसेंट की ऑक्यूपेंसी है। बेंगलुरु और हैदराबाद में भी टिकट्स हाथों-हाथ बिक रहे हैं। देशभर में कुल 3979 शोज की तगड़ी प्लानिंग की गई है।

Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' की बंपर ओपनिंग की तैयारी, एक घंटे  में बिके 7500 ट‍िकट, पेड-प्रीव्‍यू शोज के बढ़े दाम, टूटेगा OG का रिकॉर्ड ?  - Universe TV
Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' की बंपर ओपनिंग की तैयारी, एक घंटे में बिके 7500 ट‍िकट, पेड-प्रीव्‍यू शोज के बढ़े दाम, टूटेगा OG का रिकॉर्ड ? - Universe TV

इन फिल्मों के रिकॉर्ड्स पर है धुरंधर की नजर

धुरंधर 2 अब सबसे ज्यादा बुकिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में है। पहले नंबर पर एवेंजर्स: एंडगेम का मजबूत कब्जा अभी बना हुआ है। दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 और तीसरे पर शाहरुख की जवान है। रणवीर की फिल्म जिस रफ्तार से बढ़ रही है। ये फिल्म दिसंबर 2025 वाली धुरंधर का दूसरा पार्ट है।

साल के आखिरी दिन भी नहीं थमी 'धुरंधर' की आंधी, 27वें दिन का बॉक्स ऑफिस  कलेक्शन भी करोड़ों में - Ranveer Singh Dhurandhar Biggest Blockbuster of  the Year 2025 Dhurandhar day 27
साल के आखिरी दिन भी नहीं थमी 'धुरंधर' की आंधी, 27वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी करोड़ों में - Ranveer Singh Dhurandhar Biggest Blockbuster of the Year 2025 Dhurandhar day 27

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म को उरी फेम आदित्य धर ने बहुत शानदार बनाया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ कई बड़े नाम शामिल हैं। संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल मेन रोल में हैं।

फिल्म में पहले पार्ट से ज्यादा एक्शन और ड्रामा है। 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू हो जाएंगे। 19 मार्च को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

ये खबरें भी पढ़ें....

अनिल कपूर की सुबेदार से लेकर अलख पांडे की हैल्लो बच्चों तक, देखें March OTT Dhamaka

अश्लीलता फैलाने वाले पांच नए OTT Platforms Ban

Latest OTT Release: रोमांस से थ्रिलर तक, इस वैलेंटाइन वीक घर बैठे देखें ये शानदार फिल्में

Dhurandhar OTT Update: रणवीर की फिल्म पर नेटफ्लिक्स ने चलाई कैंची, फैंस बोले धुरंधर के साथ हुआ धोखा

Tags:
  • बॉलीवुड
  • Ranveer Singh
  • रणवीर सिंह
  • आर माधवन
  • संजय दत्त
  • अर्जुन रामपाल
  • बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह
  • Dhurandhar 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा