/sootr/media/media_files/2026/02/04/february-watch-list-2026-02-04-15-27-28.jpg)
February Box Office: अगर आप भी मूवी लवर हैं, तो अपनी चेयर बेल्ट को बांध लीजिए। फरवरी का महीना बॉलीवुड फैंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है। इस महीने बड़े पर्दे पर सस्पेंस से भरी सीक्वल फिल्में और दिल छूने वाली लव स्टोरीज देखने को मिलेंगी।
अगर आप भी वैलेंटाइन मंथ में थिएटर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। फरवरी का महीना बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है। सस्पेंस से लेकर रोमांस तक, इस महीने बॉलीवुड की झोली में सबके लिए कुछ न कुछ बहुत खास है। आइए जानें...
/sootr/media/post_attachments/static-hindinews/2026/01/vadh-2-511152.jpg)
वध 2 (6 फरवरी)
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ये फिल्म 2022 की हिट फिल्म वध का सीक्वल है। इस बार कहानी बिल्कुल नए मोड़ और डार्क सस्पेंस के साथ दर्शकों को डराने के लिए तैयार है। फिल्म में कुमुद मिश्रा और शिल्पा शुक्ला भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाते हुए नजर आएंगे।
/sootr/media/post_attachments/images/M/MV5BYTNlM2Y2ZjUtNTNhZi00OTg5LWE3ZWItZTAyYWMxNjE0MGVhXkEyXkFqcGc@._V1_-611453.jpg)
पारो पिनाकी की कहानी (6 फरवरी)
ये एक बहुत ही इमोशनल और सच्ची लव स्टोरी है। ये एक सब्जी बेचने वाली और मैनहोल साफ करने वाले लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म समाज की कड़वी हकीकत और जातिवाद जैसे बड़े मुद्दों को बहुत ही सरलता से पर्दे पर पेश करेगी। एशिता सिंह और संजय बिश्नोई इसमें मे भूमिका निभा रहे हैं।
/sootr/media/post_attachments/www.socialnews.xyz/wp-content/uploads/2025/11/21/202511213582419-278355.jpg?w=777&crop=0,10,777px,437px)
भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन (6 फरवरी)
टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर हैं' का अब फिल्मी वर्जन आ रहा है। आसिफ शेख और शुभांगी अत्रे के साथ इस बार रवि किशन और निरहुआ भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। फिल्म में भरपूर मस्ती और मॉडर्न कॉलोनी के फनी किस्से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।
/sootr/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/tu-yaa-main-trailer-shanaya-k-adarsh-gs-pool-of-love-got-a-third-wheel-with-scales-814628.jpg)
तू या मैं (13 फरवरी)
यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बने नजर आएंगे। कहानी में मोड़ तब आता है जब एक खूंखार मगरमच्छ इनकी जान के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है। फिल्म की टैगलाइन ही बता रही है कि अंत में मौत से सिर्फ एक ही लड़ पाएगा।
/sootr/media/post_attachments/vi/D2sWz-S-zVg/hq720-590348.jpg?sqp=-oaymwEhCK4FEIIDSFryq4qpAxMIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJD&rs=AOn4CLDRp7BJ7hYeFoMWZGmbJ8eZs8_GGg)
ओ रोमियो (13 फरवरी)
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहिद कपूर के फैंस के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। इस क्राइम ड्रामा (बॉक्स ऑफिस हिट) में शाहिद एक खतरनाक गैंगस्टर के अवतार में नजर आएंगे, जो अंडरवर्ल्ड की सत्ता संभालेगा। फिल्म में तृप्ति डिमरी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों की मौजूदगी इसे और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है।
/sootr/media/post_attachments/vi/erv8QcMb_PY/hq720-462763.jpg?sqp=-oaymwEhCK4FEIIDSFryq4qpAxMIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJD&rs=AOn4CLDJEpmv5DVLqjj_kP37p0xTJ0CsUA)
दो दीवाने शहर में (20 फरवरी)
वैलेंटाइन वीक के बाद रिलीज होने वाली इस रोमांटिक फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ दिखेंगे। टीजर में दोनों की केमिस्ट्री काफी फ्रेश लग रही है और इसमें बहुत ही बेहतरीन म्यूजिक भी सुनने को मिलेगा। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है जो युवाओं को थिएटर तक खींचने की पूरी ताकत रखती है।
ये खबर भी पढ़ें...
Dhurandhar OTT Update: रणवीर की फिल्म पर नेटफ्लिक्स ने चलाई कैंची, फैंस बोले धुरंधर के साथ हुआ धोखा
Latest OTT Releases में देखें रिलीज हुई ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज
पंचायत 5 से मिर्जापुर 4 तक, यहां देखें Upcoming OTT Series 2026
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us