रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar का टीजर हुआ रिलीज, फैंस को मिला सरप्राइज

Kaushiki | Jul 06, 2025, 16:07 IST
Share
Dhurandhar teaser
Dhurandhar teaser

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें उनका गैंगस्टर लुक और एक्शन ने फैंस को उत्साहित कर दिया। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर फैंस को एक शानदार तोहफा दिया। उनकी अपकमिंग फिल्म धुरंधर का टीजर रिलीज हो गया है, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

इस फिल्म में रणवीर का गैंगस्टर लुक और दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में गैंगस्टर ड्रामा के साथ एक्शन और रोमांस का धमाल देखने को मिलेगा। ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें... 28 Years Later ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मचाया हंगामा, आईफोन पर शूट हुई 637 करोड़ की फिल्म

फिल्म के स्टार कास्ट

टीजर में रणवीर सिंह की लंबी दाढ़ी, सिगरेट और गैंगस्टर अवतार ने ऑडियंस का ध्यान खींचा। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी नजर आएंगे। इस गैंगस्टर ड्रामा में हर एक्टर ने अपनी पूरी ऊर्जा दिखाई है, खासकर रणवीर सिंह का लुक जो एकदम शानदार है।

टीजर में रणवीर का डायलॉग और एक्शन

टीजर में सबसे पहले रणवीर सिंह को गैंगस्टर अवतार में देखा जा सकता है, जहां आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स सुनाई देते हैं। वह कहते हैं, "बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था कि, पड़ोस में रहते हैं, गोद भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है।" इसके बाद रणवीर एक्शन में नजर आते हैं, और उनका कहना होता है, "घायल हूं इसलिए घातक हूं।"

फिल्म में रोमांस और एक्शन का संगम

रणवीर सिंह इस फिल्म में रोमांस और एक्शन का शानदार मिक्सचर प्रेजेंट करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सारा अर्जुन रोमांस करती दिखेंगी। इस टीजर ने दर्शकों को यह अहसास दिलाया कि 'धुरंधर' एक बेहतरीन गैंगस्टर ड्रामा होने वाली है।

फिल्म की रिलीज डेट

फिल्म धुरंधर के प्रोड्यूसर लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं, जबकि फिल्म की डिरेक्टिंग आदित्य धर ने किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर देखकर साफ जाहिर है कि यह दर्शकों को एक धमाकेदार एक्शन और ड्रामा प्रदान करने वाली है।

फिल्म के टीजर ने रणवीर सिंह के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के भीतर हलचल मचा दी है। फिल्म के कास्ट, डायरेक्शन और एक्शन ने फैंस को और भी अधिक एक्ससिटेड कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में और क्या नया देखने को मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें...फिल्म मां और कन्नप्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, धीमी हुई हाउसफुल 5 की कमाई

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह | बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह | Bollywood actor Ranveer Singh | Deepika Padukone-Ranveer Singh | मनोरंजन न्यूज | Bollywood NewsRanveer singh birthday

Tags:
  • Bollywood News
  • Ranveer Singh
  • रणवीर सिंह
  • Bollywood actor Ranveer Singh
  • बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह
  • Ranveer singh birthday
  • मनोरंजन न्यूज
  • Deepika Padukone-Ranveer Singh
  • दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई