Ground Zero Trailer: इमरान हाशमी का फौजी अवतार, ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Kaushiki | Apr 07, 2025, 17:34 IST
Share
ground zero trailer
ground zero trailer

इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें वह फौजी के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म देशभक्ति, हिम्मत और बलिदान की कहानी पर आधारित है।

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। यह ट्रेलर फैंस को बहुत इम्प्रेस्सेड कर रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी भारतीय सेना के एक कमांडेंट के रूप में नजर आएंगे, जो कश्मीर में आतंकियों से लड़ने के मिशन पर होते हैं। ग्राउंड जीरो एक रियल ऑपरेशन पर आधारित है और यह 2015 में भारतीय सेना में किए गए सबसे बेहतरीन ऑपरेशन पर आधारित है, जिसे होनोरेड भी किया गया था।

thesootr
thesootr

ये खबर भी पढ़ें... रिद्धि डोगरा की फिल्म पर महाराष्ट्र में मचा बवाल

इमरान हाशमी का करैक्टर

बता दें कि, यह फिल्म भारत के बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के तहत कश्मीर में आतंकी संगठनों के खिलाफ किए गए एक सीक्रेट ऑपरेशन पर आधारित है। फिल्म में इमरान BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन काफी दमदार है, जिसमें वह कंट्रोल्ड और कमांडिंग लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनका एक डायलॉग "अब प्रहार होगा" दर्शकों के मन में क्यूरोसिटी पैदा कर रहा है, जो कहानी के अगले मोड़ को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग

फिल्म का थ्रिल

'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर शानदार एक्शन और इमोशन्स से भरा हुआ है। इसमें कश्मीर के हालात को बहुत प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक इतना दमदार है कि वह पूरे ट्रेलर की टेंशन और मिशन की गंभीरता को और बढ़ा देता है, और बिना ज्यादा दिखाए, दर्शक बहुत कुछ महसूस कर सकते हैं।

इमरान हाशमी पूरी तरह से एक मजबूत बीएसएफ अफसर के किरदार में फिट बैठे हैं, और साई ताम्हणकर का किरदार भी इमोशनल और मजबूत नजर आता है। ट्रेलर के खत्म होने के बाद जो चीज़ दिमाग में गूंजती रहती है, वो है उस अनजाने दुश्मन की डरावनी आवाज, जो कहीं दिखाई नहीं देता, लेकिन हर पल महसूस होता है। यह कहानी को और भी दिलचस्प और रहस्यमयी बना देती है।

ये खबर भी पढ़ें... Spider-Man 4 का नया टाइटल और रिलीज डेट का खुलासा, जानिए कब आएगी धमाकेदार फिल्म

फिल्म की रिलीज डेट

ग्राउंड जीरो एक्सेल एंटरटेनमेंट का एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है, जिसका निर्देशन तेजस प्रभा विजय देउस्कर ने किया है। यह पीरियड वॉर फिल्म संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है और इसमें साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है और फिल्म के रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म उन सभी दर्शकों के लिए है जो देशभक्ति, करेज और स्ट्रगल की कहानियों में इंटरेस्ट रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Upcoming Horror Movies: 2025 की 5 धमाकेदार हॉरर फिल्में, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी

Tags:
  • Bollywood News
  • इमरान हाशमी
  • Emraan Hashmi
  • trailer release of Mega Blockbuster
  • मनोरंजन न्यूज
  • Trailer Release
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा