'इंडियाज गॉट लैटेंट' का मजाक बना विवाद, रणवीर इलाहाबादिया और टीम पर FIR

Kaushiki | Feb 10, 2025, 16:51 IST
Share
INDIA GOT LATENT
INDIA GOT LATENT

'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में अश्लील सवाल पूछने पर विवाद बढ़ गया है। समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच शुरू हो गई है। पहले भी ये शो कई विवादों में फंस चुका है।

'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के होस्ट समय रैना और गेस्ट रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी पर अश्लील सवाल पूछने का आरोप लगा है। शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने कंटेस्टेंट से बहुत कंट्रोवर्शियल और ऑफेंस सवाल पूछ लिया।

इस पर सोशल मीडिया में यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई और शिकायत दर्ज करवाई। बता दें कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मर्यादा का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी ये शो कई विवादों में फंस चुका है।

ये खबर भी पढ़ें...

समय रैना और टीम पर एफआईआर दर्ज

इस शो में गेस्ट के तौर पर आए रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ने एक कंटेस्टेंट से कंट्रोवर्शियल सवाल पूछ लिया। सोशल मीडिया पर ये सवाल तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने इसे अश्लीलता और मर्यादा का उल्लंघन बताया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समय रैना और शो के ऑर्गनायझर पर शिकायत दर्ज कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम फडणवीस का रिएक्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उन्हें भी इस घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सबके लिए है, लेकिन ये तब खत्म हो जाती है जब किसी की स्वतंत्रता का उल्लंघन होता है। फडणवीस ने ये भी कहा कि अगर शो में अश्लीलता के नियमों का उल्लंघन हुआ है तो इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्या था विवादित बयान

शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पूछा, "क्या आप पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को सेक्स करते देखना चाहेंगे या उन्हें जॉइन करेंगे?" इस अश्लील सवाल के बाद रणवीर और शो की टीम को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने इसे बहुत अपमानजनक और अशोभनीय करार दिया।

ये खबर भी पढ़ें..

पहले भी विवादों में रहा है शो

ये पहली बार नहीं है जब 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवादों में आया हो। इससे पहले भी समय रैना और शो की टीम पर अरुणाचल प्रदेश की एक कंटेस्टेंट के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगा था। उस मामले में भी समय रैना को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी

इस शो के प्रसारण के बाद से ही सोशल मीडिया पर शो को बैन करने की मांग उठने लगी। कई लोगों ने इसे डार्क कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता फैलाने का प्रयास बताया। कई यूजर्स ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। वहीं, शो से जुड़े सभी कलाकारों और आयोजकों पर कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

यूट्यूब से विवादित शो एपिसोड हटाया गया

बता दें कि अब यूट्यूब ने रणवीर इलाहाबादिया के शो 'India's Got Latent' का वो एपिसोड हटा लिया है, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन समय रैना और अन्य कलाकारों के सामने अश्लील टिप्पणियां की थीं। इस एपिसोड के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ और कई दर्शकों ने इसे आपत्तिजनक बताया। विवाद बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं। इसके बाद शो के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए, जिसके चलते यूट्यूब को एपिसोड को हटाने का फैसला लेना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bollywood News
  • देवेंद्र फडणवीस
  • सोशल मीडिया
  • Entertainment
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन न्यूज
  • इंडियाज गॉट लैटेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच