Kanguva Trailer : सूर्या की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती है धमाल, 350 करोड़ के बजट से बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म!
Amresh Kushwaha | Aug 12, 2024, 15:50 IST
Kanguva Trailer
फिल्म 'कंगुवा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें सूर्या का किरदार एक निडर और साहसी व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। इसका अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपए से अधिक है।
Kanguva Trailer Released: स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित 'कंगुवा' 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसके पोस्टर और 'फायर सॉन्ग' ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसके ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसके सफल होने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़िए...नेटफ्लिक्स पर फिर धमाल मचाने वाला है द ग्रेट इंडियन कपिल शो, जानें कब से होगा शुरू
कंगुवा के ट्रेलर ने साबित कर दिया है कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री नए और ग्रैंड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। पहले ‘कल्कि 2898 AD’ और अब ‘कंगुवा’ इसके उदाहरण है। ट्रेलर में सूर्या का किरदार एक निडर और साहसी व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। अपने किरदार से सुपरस्टार पैन-इंडिया मार्केट में धूम मचा रहे हैं। यह ट्रेलर प्रीहिस्टोरिकल के दौर के इंसानों और हमारे भविष्य दोनों को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया है। यह एक क्रिएटिव और बोल्ड प्रोजेक्ट है।
ये खबर भी पढ़िए...अमिताभ बच्चन के शो KBC 16 का प्रीमियर आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
ट्रेलर रिलीज के साथ निर्माताओं ने निर्देशक शिवा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एक मास्टर स्टोरीटेलर और सिनेमाई अनुभवों के उस्ताद को उनकी फिल्मों की तरह यादगार जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम #DirectorSiva सर के लिए एक ब्लॉकबस्टर साल और ढेर सारी सफलता की कामना करते हैं.. #Kanguva टीम की तरफ से शुभकामनाएं।
ये खबर भी पढ़िए...आमिर खान कर रहे एक्टिंग से रिटायरमेंट की तैयारी, दी ये हिंट
यह साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है। इसका अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपए से अधिक है। यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और अन्य बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग 7 अलग-अलग देशों में की गई है, जो अलग-अलग महाद्वीपों में स्थित हैं। निर्माताओं ने फिल्म के लिए एक अनोखा लुक तैयार किया है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक काल को दिखाने वाली एक अनोखी फिल्म है। निर्माताओं ने एक्शन और सिनेमेटोग्राफी जैसे तकनीकी विभागों के लिए हॉलीवुड के विशेषज्ञों को नियुक्त किया है। फिल्म में कुल 10 हजार से अधिक लोगों के साथ शूट किया गया है। इस फिल्म में सबसे बड़ा युद्ध दृश्य भी शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए...फिल्म रिव्यू : फिर आई हसीन दिलरुबा - तापसी पन्नू स्टारर सीक्वल में रोमांस, मर्डर और ट्विस्ट का तड़का
इसके अलावा स्टूडियो ग्रीन ने दुनिया भर में फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ साझेदारी की है ताकि फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा सके। फिल्म को 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने की योजना है।
ये खबर भी पढ़िए...नेटफ्लिक्स पर फिर धमाल मचाने वाला है द ग्रेट इंडियन कपिल शो, जानें कब से होगा शुरू
कंगुवा का ट्रेलर
ये खबर भी पढ़िए...अमिताभ बच्चन के शो KBC 16 का प्रीमियर आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
मेकर्स ने डायरेक्टर को ट्रेलर के साथ बर्थडे किया विश
ये खबर भी पढ़िए...आमिर खान कर रहे एक्टिंग से रिटायरमेंट की तैयारी, दी ये हिंट
350 करोड़ में बनी है‘कंगुवा’
ये खबर भी पढ़िए...फिल्म रिव्यू : फिर आई हसीन दिलरुबा - तापसी पन्नू स्टारर सीक्वल में रोमांस, मर्डर और ट्विस्ट का तड़का
10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने की योजना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman