सौतेली मां नहीं बेच पाएंगी संजय कपूर की संपत्ति, करिश्मा कपूर के बच्चों को कोर्ट से बड़ी जीत

Anjali Dwivedi | Apr 30, 2026, 19:59 IST
Share
karisma-kapoor
karisma-kapoor

दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों की अर्जी पर संजय कपूर की संपत्ति और बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। सौतेली मां प्रिया कपूर अब वसीयत विवाद सुलझने तक प्रॉपर्टी नहीं बेच सकेंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने समायरा और कियान की अर्जी पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस ज्योति सिंह ने संजय कपूर की संपत्ति सुरक्षित रखने का आदेश दिया। अब प्रिया कपूर बच्चों के पिता की संपत्ति बेच या ट्रांसफर नहीं पाएंगी। कोर्ट ने कहा कि प्रिया को बच्चों द्वारा उठाए गए शक दूर करने चाहिए।

संजय कपूर के बैंक अकाउंट्स हुए फ्रीज

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर के बैंक अकाउंट्स के ऑपरेशन पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट ने उनके सभी खातों को तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जाली वसीयत होने पर बच्चों के साथ अन्याय होगा। करिश्मा कपूर और संजय की मां ने वसीयत की वैधता पर सवाल उठाए। अब वसीयत की सच्चाई साबित करने की जिम्मेदारी प्रिया कपूर की होगी।

संपत्ति को सुरक्षित रखना है अब जरूरी

कोर्ट ने ट्रायल पूरा होने तक संपत्ति की यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। भारतीय कंपनियों के शेयर या हिस्सेदारी में अब कोई बदलाव नहीं होगा। संपत्ति को गिरवी रखने या किसी को ट्रांसफर करने पर सख्त मनाही है।

प्रोविडेंट फंड से फिलहाल कोई भी पैसा नहीं निकाला जा सकेगा। पर्सनल सामान और आर्टवर्क की बिक्री पर भी पूरी तरह रोक है।

खर्च के लिए मिली बैंकों से थोड़ी छूट

दो भारतीय बैंकों के तीन खातों से पैसा निकालने पर रोक लगी है। हालांकि कोर्ट ने बच्चों के खर्च के लिए कुछ छूट प्रदान की है। विदेशी बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के संचालन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कोर्ट का मानना है कि ट्रायल तक पूरी संपत्ति सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। संजय कपूर का निधन पिछले साल 12 जून 2025 को हुआ था।

संजय कपूर की तीन शादियों का इतिहास

संजय कपूर ने अपने जीवन में कुल तीन शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी थीं जिनसे 2000 में तलाक हुआ।

करिश्मा कपूर से उनकी दूसरी शादी 2003 से 2016 तक चली थी। करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान राज कपूर हैं। तीसरी शादी 2017 में प्रिया सचदेव से हुई जिनसे एक बेटा है।

यें खबरें भी पढ़ें...

SRK Upcoming Movies: आ रही है शाहरुख की 5 फिल्में, जो हिला देंगी बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड

2026-27 में आएगी मायथोलॉजिकल फिल्मों की बाढ़, रामायण समेत सात बड़ी फिल्में

OTT Release This Week: मार्च के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में

किंग के बाद अब रोमांटिक मूवी की तैयारी में बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan, पुराने दिनों की दिलाएगा याद

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • दिल्ली हाईकोर्ट
  • बॉलीवुड
  • करिश्मा कपूर
  • संजय कपूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई