नेटफ्लिक्स ने IC 814 सीरीज को लेकर मांगी माफी, कहा- सही कंटेंट करेंगे अपलोड

Amresh Kushwaha | Published:
Share
हमसे भूल हो गई
हमसे भूल हो गई

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज IC 814 पर विवाद को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को तलब किया। इस दौरान नेटफ्लिक्स ने आश्वासन दिया कि वे भारतीय लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कंटेंट अपलोड करेंगे...

IC 814 वेब सीरीज के चल रहे विवादों ( IC 814 Web Series Controversy ) को देखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ( Netflix Content Head Monica Shergill ) को दिल्ली में किया गया था। मंगलवार 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड ने मंत्रालय में पेश हुए। इसमें उन्होंने सरकार को आश्वासन दिया कि वे भारतीय लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कंटेंट अपलोड करेंगे। नेटफ्लिक्स ने अधिकारियों को बताया कि IC 814 वेब सीरीज के विवादित कॉन्टेंट को लेकर शिकायत मिलने के बाद टीम कॉन्टेंट को लेकर विस्तृत जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...कंधार हाईजैक वेब सीरीज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, शो को बैन करने की मांग

IC 814 वेब सीरीज पर हुई चर्चा

आज यानी 3 सितंबर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू के ऑफिस में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में नेटफ्लिक्स के कॉन्टेंट हेड मोनिका शेरगिल और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में IC 814 वेब सीरीज में दिखाए जा रहे कॉन्टेंट को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई, जो करीब एक घंटे तक चली।

सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में मोनिका शेरगिल से IC 814 वेब सीरीज के विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया, जो 1999 में पाकिस्तानी आतंकी संगठन द्वारा इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी 814 के अपहरण को दर्शाती है। सीरीज में दो अपहरणकर्ताओं को हिंदू कोड नेम से दिखाया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है और लोग गलत तथ्य दिखाने को लेकर विरोध कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...IC 814 वेब सीरीज विवाद, सरकार ने नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड को किया तलब

कहां से शुरू हुआ विवाद?

इस वेब सीरीज में 1999 के विमान अपहरण को दिखाया गया है। इसमें अपहरणकर्ताओं को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर कोड नाम का उपयोग किया गया है। ऐसे में भोला और शंकर नामों के इस्तेमाल से असल विवाद हुआ। लोगों का मानना है कि सीरीज को यह स्पष्ट करना चाहिए था कि अपहरणकर्ता मुस्लिम आतंकवादी थे, लेकिन वेब सीरीज में उन में से दो के हिंदू उपनामों का इस्तेमाल किया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • netflix
  • नेटफ्लिक्स
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स
  • IC 814 वेब सीरीज विवाद
  • IC 814 Web Series Controversy
  • नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड
  • Netflix Content Head
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • Information and Broadcasting Ministry
  • IC 814 सीरीज
  • IC 814 series
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर