मई 2025 में OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाने आ रही ये टॉप फिल्में और सीरीज
Kaushiki | May 17, 2025, 17:07 IST
ott platform
मई 2025 के तीसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, म्यूजिकल ड्रामा, क्राइम और इमोशनल स्टोरीज की मच अवेटेड रिलीज हो रही हैं। Netflix, JioCinema पर दर्शकों को मनोरंजन का शानदार मिश्रण मिलेगा।
मई 2025 के तीसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार रिलीज का सिलसिला जारी रहेगा। Netflix, JioCinema, SonyLIV, Amazon Prime Video और ZEE5 जैसे मेजर प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते थ्रिलर, म्यूजिकल ड्रामा, क्राइम और इमोशनल स्टोरीज का बेहतरीन मिश्रण दर्शकों का इंतजार कर रहा है। मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह सप्ताह बेहद खास साबित होगा।
ये खबर भी पढ़ें... Cannes 2025 में भारत की 4 फिल्में करेंगी बड़ा इम्पैक्ट, जानें इनकी कहानी और स्टार कास्ट
नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडीज की म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ‘है जुनून: ड्रीम. डेयर. डोमिनेट.’ जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज मुंबई के एंडरसन कॉलेज में दो डांस और म्यूजिक क्लब्स की राइवलरी पर आधारित है। कहानी युवा ऊर्जा, जुनून और कॉलेज लाइफ की रचनात्मकता को दर्शाती है।
ये खबर भी पढ़ें... इस हॉरर फिल्म से Adah Sharma ने किया था अपना बॉलीवुड डेब्यू
16 मई से जियो सिनेमा पर रिलीज हुई ‘डस्टर’ 1970 के दशक के बैकड्रॉप में आधारित है। इसमें एफबीआई की पहली अश्वेत महिला एजेंट और एक तेजतर्रार ड्राइवर एक साथ खतरनाक अपराध सिंडिकेट से लड़ते हैं। क्राइम, थ्रिल और रेट्रो एलिमेंट्स इसे खास बनाते हैं।
‘मरनामास’ एक मलयालम थ्रिलर है, जिसमें एक मर्डर मिस्ट्री एक बस यात्रा के दौरान सामने आती है। 15 मई को SonyLIV पर रिलीज हुई इस फिल्म में बेसिल जोसेफ, राजेश माधवन और बाबू एंटनी जैसे कलाकार हैं। इसकी कहानी धीरे-धीरे सस्पेंस को बढ़ाते हुए दर्शकों को बांधे रखती है।
ये खबर भी पढ़ें... Mothers Day Special: इस मदर्स डे अपनी मां के साथ जरूर देखें ये 5 इंस्पिरेशनल फिल्में
15 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई 'ओवरकंपेंसिंग' एक कॉमिक सीरीज है, जिसमें एक पूर्व फुटबॉलर की कहानी है जो अपनी पहचान की खोज में है। उसकी लाइफ में आए बदलाव और आत्मबोध की यात्रा इस सीरीज को हल्का-फुल्का और प्रेरणादायक बनाती है।
‘डियर होंग्रेंग’ एक कोरियन पीरियड ड्रामा है जिसमें एक बहन और वर्षों बाद लौटे उसके सौतेले भाई की कहानी है। 16 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही यह सीरीज दर्शकों को इमोशनल और रिफ्लेक्टिव यात्रा पर ले जाती है।
ये खबर भी पढ़ें...
विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग रुकवाने को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं विजय शाह
amazone prime video | Action Movies | movies | hindi ott movies | OTT This Week movies and web series will release this week | मनोरंजन न्यूज
ये खबर भी पढ़ें... Cannes 2025 में भारत की 4 फिल्में करेंगी बड़ा इम्पैक्ट, जानें इनकी कहानी और स्टार कास्ट
है जुनून
ये खबर भी पढ़ें... इस हॉरर फिल्म से Adah Sharma ने किया था अपना बॉलीवुड डेब्यू
डस्टर
मरनामास
ये खबर भी पढ़ें... Mothers Day Special: इस मदर्स डे अपनी मां के साथ जरूर देखें ये 5 इंस्पिरेशनल फिल्में
ओवरकंपेंसिंग
डियर होंग्रेंग
ये खबर भी पढ़ें...
विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग रुकवाने को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं विजय शाह
amazone prime video | Action Movies | movies | hindi ott movies | OTT This Week movies and web series will release this week | मनोरंजन न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari