पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, हानिया और माहिरा भी शामिल

Kaushiki | May 01, 2025, 15:50 IST
Share
pakistani-celebs-instagram-accounts-ban
Photograph: (the sootr)

भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स बैन कर दिए हैं, जिसमें हानिया आमिर, माहिरा खान समेत और भी बड़े नाम शामिल हैं।

भारत में हाल ही में उठाए गए एक जरूरी कदम के तहत, सरकार ने पाकिस्तान के कई मेजर आर्टिस्ट्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स के लिए बैन कर दिया है। इस डिसिशन के बाद हानिया आमिर, माहिरा खान, इमरान अब्बास, सजल अली और अली जफर जैसे बड़े पाकिस्तानी कलाकारों का भारतीय इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर आना अब संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...सैफ अली खान का नया चैलेंज, थ्रिलर फिल्म में पहली बार ब्लाइंड करैक्टर में नजर आएंगे सैफ

इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर बैन

बता दें कि, भारत सरकार के इस एक्शन से पाकिस्तानी सेलेब्स के फॉलोवर्स में भारी गिरावट आई है। भारत में इन कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर जब यूजर क्लिक करते हैं, तो एक नोटिफिकेशन आता है कि "Account not available in India" जिसे कानूनी तौर पर बैन किया गया है। यह कदम पहलगाम हमले के बाद उठाया गया है, जिससे भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

ये खबर भी पढ़ें...एक फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम चार्ज करती हैं Samantha Ruth Prabhu

पहलगाम हमले का असर

यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है, जहां कई इनोसेंट लोगों की जान चली गई थी। भारत सरकार ने इस हमले के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए।

हानिया आमिर और माहिरा खान ने इस हमले पर शोक व्यक्त किया था, लेकिन फिर भी उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाया गया।

भारत सरकार की कार्यवाही

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने इस कदम से पहले पाकिस्तान के 16 मेजर यूट्यूब चैनल्स को भी ब्लॉक किया था, जिसमें फेमस पाकिस्तानी समाचार चैनल जैसे जियो न्यूज और डॉन न्यूज शामिल हैं। यह एक तरह से भारत सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।

ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमले में गलत तथ्य वायरल करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख केस

पाकिस्तानी कलाकारों का फीडबैक

कई पाकिस्तानी कलाकारों का कहना है कि, यह एक्शन स्ट्रिक्ट और फेयर नहीं है, लेकिन वे इस फैसले को भारतीय सरकार का अधिकार मानते हैं। इस कदम से उनके फैंस में निराशा का माहौल है क्योंकि उनके पसंदीदा कलाकार अब सोशल मीडिया पर उनसे दूर हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच इन 8 अहम समझौतों पर मंडराया खतरा

पहलगाम में आतंकी हमला | पहलगाम में हादसा | Pahalgam Terror Attack | pahalgam attack | Bollywood News | मनोरंजन न्यूज

Tags:
  • Bollywood News
  • भारत सरकार
  • Pahalgam
  • पहलगाम में हादसा
  • मनोरंजन न्यूज
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • pahalgam attack
  • पहलगाम आतंकी हमले
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?
नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई चुनाव टोली, टीम में सांसद, महामंत्री और निगम-मंडलों के अध्यक्ष शामिल

By Arun Tiwari

नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई चुनाव टोली, टीम में सांसद, महामंत्री और निगम-मंडलों के अध्यक्ष शामिल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानिए क्या है पाटन चुनाव याचिका का पूरा मामला

By Umeshwari Baghel

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानिए क्या है पाटन चुनाव याचिका का पूरा मामला
जूनियर इंजीनियरों के NFU लाभ पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

जूनियर इंजीनियरों के NFU लाभ पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर याचिकाएं खारिज
Rajasthan Top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा