Panchayat Season 3 Trailer : नहीं होगा सचिव जी का ट्रांसफर, देखने मिलेगा पंचायत चुनाव

Shreya Nakade | May 15, 2024, 15:24 IST
Share
पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज

पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें फिर से सचिव अभिषेक त्रिपाठी की फुलेरा गांव में जद्दोजहद देखने को मिलेगी। जानिए इस ट्रेलर की खास बातें।

प्राइम वीडियो की दमदार वेब सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन का ट्रेलर ( Panchayat Season 3 Trailer ) रिलीज हो गया है। फैंस को लंबे समय से इस ट्रेलर का इंतजार था। इस सीरीज में अभिनेता जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और सांविका मुख्य भूमिका में हैं। दो सुपरहिट सीजन्स देने वाली यह वेब सीरीज फुलेरा नाम के एक गांव के इर्द गिर्द घूमती है। इस गांव में शहर से आए एक सरकारी कर्मचारी ग्राम सचिव अभिषेक त्रिपाठी की गांव में जद्दोजहद और एमबीए में एडमीशन लेने की चाह देखने को मिली है। जानिए क्या है पंचायत सीजन 3 ( Panchayat Season 3 ) के ट्रेलर में खास-

सचिव जी का नहीं हुआ ट्रांसफर

पंचायत सीजन 2 के आखिरी एपिसोड में देखा गया था कि विधायक जी, सचिव जी यानि अभिनेता जितेंद्र कुमार ( Jitendra Kumar ) का फुलेरा गांव से ट्रांसफर करने का आदेश देते हैं। हालांकि सीजन 3 में सचिव जी फुलेरा गांव में ही दिखाई देंगे, वह भी बतौर ग्राम सचिव ही। सचिव अभिषेक त्रिपाठी गांव की लोकल पॉलिटिक्स से दूर रहकर अपनी पढ़ाई में ध्यान देने की कोशिश करते हैं। पंचायत ट्रेलर ( Panchayat Trailer ) में गांव प्रधान की बेटी पिंकी से भी सचिव जी की नजदीकियां बढ़ती हैं।

यह खबर भी पढ़िये...

Mr and Mrs Mahi Trailer: राजकुमार राव के सपनों को पूरा करेंगी जाह्नवी कपूर

पंचायत का चुनाव मिलेगा देखना

पंचायत सीजन -2 में प्रधान जी और गांव निवासी भूषण को एक-दूसरे के प्रतियोगियों के रूप में दिखाया गया था। दोनों की यह प्रतियोगिता तीसरे सीजन में भी जारी रहेगी। तीसरे सीजन में ग्राम पंचायत का चुनाव भी देखने को मिलेगा। चुनाव जीतने के लिए प्रधान जी के साथ मंजू देवी की जद्दोजहद देखने को मिलेगी। इसके अलावा भूषण और उसकी पत्नी विधायक जी से चुनाव में सहयोग की मांग करेंगे।

यह खबर भी पढ़िये...

बॉर्डर-2 कि रीलीज डेट आई सामने , इस दिन थिएटर्स में धमाल मचाएगी फिल्म

28 मई को रिलीज होगी सीरीज

पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट ( Panchayat Season 3 Release Date ) पहले ही अनाउंस कर दी गई थी। वेब सीरीज 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ( Prime Video ) पर रिलीज होने वाली है। इस सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे। पंचायत के पहले दो सीजन 2020 में ही रिलीज हो गए थे। अब 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है।

ये खबर भी पढ़िये...

UFF ! इतनी LIC कौन कराता है, 12वीं पास कंगना की संपत्ति आपको कर देगी हैरान

Bigg Boss OTT-3 को होस्ट नहीं करेंगे Salman Khan, जानें क्या है वजह

Tags:
  • Panchayat Season 3
  • पंचायत
  • Jitendra Kumar
  • जितेंद्र कुमार
  • Panchayat Season 3 Release Date
  • Panchayat Trailer
  • पंचायत ट्रेलर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच