'सिकंदर' में सलमान और रश्मिका मंदाना, फैंस का दिल धड़काने को तैयार!

Ravi Singh | Feb 06, 2025, 13:55 IST
Share
rashmika mandanna salman khan movie
rashmika mandanna salman khan movie

रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा दोनों 'ए6 एटली' में भी साथ काम करेंगे। रश्मिका फिलहाल 'छावा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

Rashmika Mandanna Salman Khan Film: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। 'छावा' के बाद रश्मिका पहली बार सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। सलमान और रश्मिका को फिल्म 'सिकंदर' में साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच सलमान और रश्मिका के फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है।

सलमान के साथ आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। आपको बता दें, फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। जहां पिछले कुछ दिनों से रश्मिका सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों रश्मिका के सितारे सातवें आसमान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खबर सामने आई है कि रश्मिका ने एक बड़ी फिल्म साइन की है। जहां वो सलमान खान के साथ फिर नजर आएंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म दिल्ली 2020 पर उठे सवाल, रिलीज पर रोक की आशंका

Monalisa को डेब्यू फिल्म के लिए मिले लाखों रुपए | फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर में आएंगी नजर

फिल्म का बेसब्री से इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका और सलमान खान ने साथ में फिल्म निर्देशक एटली की एक और फिल्म साइन की है। सलमान और रश्मिका पहले ही फिल्म सिकंदर में साथ नजर आने वाले हैं। जहां फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये पहली बार होगा जब सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। जहां इन दोनों कलाकारों के फैंस भी दोनों को पर्दे पर रोमांस करते देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

रिलीज से पहले विवादों में घिरी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को 3 महीने की जेल, 7 साल पुराने केस में सजा, जानें मामला

आने वाली फिल्म का टाइटल

सलमान खान और रश्मिका की एक और अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिलहाल इसका नाम A6 एटली रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिलहाल फिल्म पर काम कर रहे हैं। जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही कर दी जाएगी। इन दिनों रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्म छावा के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। जहां उनके साथ जल्द ही एक्टर विक्की कौशल नजर आएंगे। बता दें, ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जहां इस फिल्म को लेकर रश्मिका के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

Tags:
  • Rashmika Mandanna
  • रश्मिका मंदाना
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • सिकंदर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा