रवि किशन का नया किरदार, मां बहन में माधुरी के साथ निभाएंगे रोमांटिक रोल

Kaushiki | Updated:
Share
रवि किशन
रवि किशन

रवि किशन की आने वाली फिल्म 'मां बहन' में वे माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में उनका किरदार रोमांटिक और मनोरंजन से भरपूर होगा।

भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन के लिए 2025 एक शानदार साल साबित हो रहा है। अपनी पिछली फिल्म 'लापता लेडीज' की सफलता के बाद, अब वे एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म 'मां बहन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... Terrorism Based Bollywood Films: आतंकी हमलों को पर्दे पर बखूबी दर्शाती ये बॉलीवुड फिल्में

मां बहन फिल्म की स्टोरी

'मां बहन' एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मई 2025 से मुंबई में शुरू होने वाली है।

फिल्म में रवि किशन के साथ-साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा भी अहम किरदार निभाएंगे। यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज देने वाली है।

रवि किशन का रिएक्शन

रवि किशन ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने को अपना "सौभाग्य" बताया। उन्होंने कहा, "माधुरी जी बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं। दशकों से हम उनकी तारीफ करते आए हैं।

श्रीदेवी जी के साथ काम करने का मौका मिला था, लेकिन माधुरी जी के साथ अब जाकर मिल रहा है। ये मेरे लिए एक बड़ा आकर्षण है।"
साथ ही, उन्होंने तृप्ति डिमरी को भारत की नई सेंसेशन बताया और खुशी जाहिर की कि वे इतने शानदार कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कोई एक्टर नहीं, कोई क्रू नहीं, AI से बनी भारत की पहली फिल्म Love You

रवि किशन का रोल

रवि किशन ने अपने किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया,"मेरा किरदार बहुत रंगीन, दिलफेक, रोमांटिक और रसदार है। इस तरह के किरदार में पहले मुझे कभी नहीं देखा गया है।

फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर होगी और दर्शकों को अलग ही मजा देगी।" यह डेफिनिटेली से फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ाएगा, क्योंकि रवि किशन ने अपने किरदार को एक नया और ताजगी से भरा हुआ बताया है।

ये खबर भी पढ़ें...इन 10 बॉलीवुड फिल्मों में देखिए भारत का गौरवशाली अतीत

लापता लेडीज में कर चुके हैं काम

फिल्म 'लापता लेडीज' में शानदार एक्टिंग के लिए रवि किशन को IIFA 2025 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के बाद, उन्होंने इमोशनल होकर कहा कि वे अब तक 750 फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन ऐसा सम्मान पहले कभी नहीं मिला। इस अवॉर्ड ने उनके करियर को और भी ऊंचाई दी है।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित | मनोरंजन न्यूज | Bollywood News

ये खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग

Tags:
  • Bollywood News
  • Ravi Kishan
  • रवि किशन
  • Madhuri Dixit
  • एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित
  • मनोरंजन न्यूज
  • लापता लेडीज
540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By Harrison Masih

540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल

By Aman Vaishnav

सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय

By Harrison Masih

आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय
एमपी के सरकारी स्कूलों में बदला मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब थाली में मिलेगा दाल-बाफला, भुट्टे का कीस और रंगीन चपाती!

By Aman Vaishnav

एमपी के सरकारी स्कूलों में बदला मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब थाली में मिलेगा दाल-बाफला, भुट्टे का कीस और रंगीन चपाती!
MP Board Exam 2027: परीक्षा नियमों में फिर बदलाव, अब पहले की तरह 2 अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प

By Kaushiki

MP Board Exam 2027: परीक्षा नियमों में फिर बदलाव, अब पहले की तरह 2 अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प
MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?

By Atul Dwivedi

MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?