Kesari Veer Teaser : मंदिरों की रक्षा के लिए सुनील शेट्टी-सूरज पंचोली ने उठाई तलवार

Ravi Singh | Published:
Share
Kesari Veer
Kesari Veer

सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' का टीजर रिलीज हो गया है। यह ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित फिल्म है, जिसमें 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर को बचाने के संघर्ष को दिखाया गया है।

Kesari Veer Legends of Somnath Teaser Release : सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से आकांक्षा शर्मा डेब्यू कर रही हैं। करीब 2 मिनट के टीजर में जहां सूरज, सुनील और विवेक अपने खतरनाक अंदाज और खूनी खेल से थर्राते हैं, वहीं मंदिरों की रक्षा के लिए शास्त्रों को हथियार बनाने और तलवारें उठाने के साथ-साथ हर हर महादेव का नारा भी लगाते हैं।

'केसरी वीर' की कास्‍ट

टीजर में तीनों कलाकार दमदार नजर आ रहे हैं, जिसमें धर्म के लिए खून की नदियां बहती दिखाई दे रही हैं, हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग और बहादुरी का नमूना पेश किया गया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने विलेन जफर खान का किरदार निभाया है, जबकि सुनील शेट्टी धर्म की रक्षा के लिए वेगड़ा के किरदार में सूरज पंचोली से लड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में अरुणा ईरानी, ​​बरखा बिष्ट, किरण कुमार, भव्य गांधी और मीनाक्षी चुघ भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

सिलसिला से जब वी मेट तक, इस वैलेंटाइन वीक होगी क्लासिक फिल्मों की वापसी

कहानी फिल्मी है... ग्लू गन से बनाया नकली अंगूठा, लोगों से ठग लिए 20 लाख

निगाहें सूरज पंचोली पर टिकी

एक मिनट 47 सेकंड लंबे इस टीजर में सबसे ज्यादा निगाहें सूरज पंचोली पर टिकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी 'हीरो-नेक्स्ट-डोर' रोमांटिक इमेज से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

विक्की कौशल ने 'छावा' को बताई अपने करियर की सबसे टफ फिल्म

Monalisa को डेब्यू फिल्म के लिए मिले लाखों रुपए | फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर में आएंगी नजर

फिल्म कब होगी रिलीज

प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित 'केसरी' का निर्माण वीर चौहान स्टूडियो के बैनर तले कनु चौहान ने किया है। टीजर में वीएफएक्स का अच्छा इस्तेमाल किया गया है और यह फिल्म को भव्य लुक देता है। यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज होने वाली है। फिल्म ठीक एक महीने बाद 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

क्या है कहानी

'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो एक अज्ञात योद्धा वीर हमीरजी गोहिल की कहानी है। इस किरदार को सूरज पंचोली ने निभाया है और उनका ट्रांसफॉर्मेशन आपको हैरान कर देगा। 14वीं सदी में गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए लड़ रहे धार्मिक योद्धाओं की लड़ाई की यह पहली झलक निश्चित रूप से फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाती है।



Tags:
  • एक्टर सुनील शेट्टी
  • Sunil Shetty
  • Vivek Oberoi
  • विवेक ओबेरॉय
  • केसरी वीर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर