"स्त्री 2" बॉक्स ऑफिस पर छाई, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी की छप्पर फाड़ कमाई
Amresh Kushwaha | Aug 26, 2024, 10:40 IST
Stree 2 Box Office Collection
"स्त्री 2" बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने कुल 386.15 करोड़ रुपए की कमाई की है और 400 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।
Stree 2 Box Office Collection Day 11: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस सुपरनेचुरल हॉरर-कॉमेडी ने लगभग 6 साल बाद अपने सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। इसके साथ ही उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन भी कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में अच्छा कलेक्शन किया और दूसरे वीकेंड पर भी इसका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। आइए जानते हैं कि 'स्त्री 2' ने रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की है।
ये खबर भी पढ़िए...पावरफुल स्त्री बनकर उभरी श्रद्धा कपूर, इस मामले में पीएम मोदी को भी छोड़ा पीछे
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 15 अगस्त को अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम स्टारर 'वेदा' के साथ रिलीज हुई। इस फिल्म ने महाक्लैश में बड़े अंतर के साथ जीत हासिल की है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई की है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है, यह साबित करती है कि एक मजबूत कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित कर सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर आउट, मर्डर की गुत्थी सुलझाने आ रही एक्ट्रेस
'स्त्री 2' फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी तेजी से कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में इसने 291.65 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे को यह 17.5 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में 88.57 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 88.57 करोड़ तक पहुंच गई। अब दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, जो इसकी लगातार सफलता को दर्शाते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...स्त्री 2 के साथ क्लैश करेंगी अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम समेत ये 5 फिल्में
फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और दर्शकों की पसंद बनी हुई है। दूसरे रविवार को भी इसने शानदार कमाई की है और 400 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है, जिसे यह जल्द ही पार कर लेगी। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर लगता है कि यह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी।
ये खबर भी पढ़िए...Stree 2 Teaser: दिल थाम के रखें इस तारीख को मुंज्या के साथ स्त्री देगी दस्तक
फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया और वरुण धवन ने विशेष रूप से कैमियो किया है, जो फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है।
ये खबर भी पढ़िए...पावरफुल स्त्री बनकर उभरी श्रद्धा कपूर, इस मामले में पीएम मोदी को भी छोड़ा पीछे
इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी 'स्त्री 2'
ये खबर भी पढ़िए...करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर आउट, मर्डर की गुत्थी सुलझाने आ रही एक्ट्रेस
‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?
फिल्म 'स्त्री 2' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 44.00 करोड़ की कमाई ( Stree 2 Second Sunday Collection ) की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन ( Stree 2 Box Office Collection ) 11 दिनों में 386.15 करोड़ रुपए हो गया है।
400 करोड़ से इंच भर दूर
ये खबर भी पढ़िए...Stree 2 Teaser: दिल थाम के रखें इस तारीख को मुंज्या के साथ स्त्री देगी दस्तक
‘स्त्री 2’ स्टार कास्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman