बॉक्स ऑफिस पर Ustaad Bhagat Singh की सुनामी, पवन कल्याण ने धुरंधर 2 को चटाई धूल
Anjali Dwivedi | Mar 22, 2026, 15:53 IST
ustaad-bhagat-singh
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 3 दिनों में 52.90 करोड़ की कमाई कर 50 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। फिल्म ने धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है। जानें तीसरे दिन का पूरा कलेक्शन।
साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म उस्ताद भगत सिंह को भले ही क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यूज मिले हों, लेकिन दर्शकों के बीच इस एक्शन ड्रामा का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने महज तीन दिनों के भीतर ही अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन करीब 9.15 करोड़ रुपए की कमाई की है।
हालांकि ये आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन अगर यह सही साबित होते हैं तो फिल्म का कुल कलेक्शन महज तीन दिनों में 52.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 50 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री मार ली है।
![Pawan Kalyan's Ustaad Bhagat Singh Synopsis Revealed | Tollywood News | Sacnilk]()
बॉक्स ऑफिस की इस रेस में पवन कल्याण की फिल्म ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को काफी पीछे छोड़ दिया है। जहां धुरंधर 2 ने अपने तीसरे दिन तेलुगू भाषा में केवल 5 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
वहीं उस्ताद भगत सिंह ने लगभग दोगुनी कमाई कर अपनी बादशाहत साबित की। पवन कल्याण का स्टारडम एक बार फिर अन्य बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।
![678c779c-70f]()
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को तीसरे दिन ओवरऑल 36.46% की ऑक्यूपेंसी मिली। दिलचस्प बात यह है कि जैसे-जैसे दिन ढला, दर्शकों की तादाद बढ़ती गई। सुबह के शोज में जहां 21% भीड़ थी।
वहीं शाम के शोज में यह बढ़कर 43.36% तक पहुंच गई। वर्तमान में यह फिल्म देशभर में 3340 शोज पर चल रही है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
![4287b970-f86]()
बता दें कि उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए की धमाकेदार ओपनिंग की थी। उस वक्त फिल्म के पास 4 हजार 607 शोज थे। हालांकि, दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखी गई और कलेक्शन 9 करोड़ रुपए पर सिमट गया। लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने फिर से अपनी स्थिति स्थिर कर ली है।
एक्टर पवन कल्याण की पिछली हिट दे कॉल हिम ओजी ने पहले दिन 155 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिससे तुलना करें तो फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से भी काफी ऊंची हैं।
![13f9422f-763]()
2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म एक भरपूर एक्शन ड्रामा है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, राशी खन्ना, नवाब शाह और आर प्रतिभन जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। तेलुगू इंडस्ट्री में पवन कल्याण का नाम ही सफलता की गारंटी माना जाता है और उस्ताद भगत सिंह के शुरुआती आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या होता है फिल्म सर्टिफिकेट, यहां जानें U, UA, A और S सर्टिफिकेट का मतलब
रोहित शेट्टी ने शुरू की Golmaal 5 की शूटिंग, क्या फिल्म में होगी अक्षय कुमार की एंट्री?
बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रही रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2
सरके चुनर गाना को लेकर कंट्रोवर्सी में नोरा फतेही, क्या अब भारत में काम नहीं कर पाएंगी नोरा
बॉक्स ऑफिस पर पावर स्टार का दबदबा
हालांकि ये आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन अगर यह सही साबित होते हैं तो फिल्म का कुल कलेक्शन महज तीन दिनों में 52.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 50 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री मार ली है।
Pawan Kalyan's Ustaad Bhagat Singh Synopsis Revealed | Tollywood News | Sacnilk
धुरंधर 2 को पीछे छोड़ी उस्ताद
वहीं उस्ताद भगत सिंह ने लगभग दोगुनी कमाई कर अपनी बादशाहत साबित की। पवन कल्याण का स्टारडम एक बार फिर अन्य बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।
678c779c-70f
शाम होते ही बढ़ा फिल्म का क्रेज
वहीं शाम के शोज में यह बढ़कर 43.36% तक पहुंच गई। वर्तमान में यह फिल्म देशभर में 3340 शोज पर चल रही है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
4287b970-f86
पहले दिन की सुनामी और दूसरा दिन
एक्टर पवन कल्याण की पिछली हिट दे कॉल हिम ओजी ने पहले दिन 155 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिससे तुलना करें तो फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से भी काफी ऊंची हैं।
13f9422f-763
दमदार स्टारकास्ट और रन टाइम
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या होता है फिल्म सर्टिफिकेट, यहां जानें U, UA, A और S सर्टिफिकेट का मतलब
रोहित शेट्टी ने शुरू की Golmaal 5 की शूटिंग, क्या फिल्म में होगी अक्षय कुमार की एंट्री?
बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रही रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2
सरके चुनर गाना को लेकर कंट्रोवर्सी में नोरा फतेही, क्या अब भारत में काम नहीं कर पाएंगी नोरा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman