विवेक अग्निहोत्री का दावा :'द दिल्ली फाइल्स' हर फ्रेम में दिखाएगी सच

Ravi Singh | Dec 31, 2024, 17:35 IST
Share
vivek agnihotri film the delhi files shooting
vivek agnihotri film the delhi files shooting Photograph: (the sootr)

फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बिहाइंड द सीन क्लिप शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने टीम की मेहनत और जुनून को उजागर किया, जिसमें हर फ्रेम को हिंदू नरसंहार की सच्चाई बताने के लिए तैयार किया गया है।

मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अक्सर प्रशंसकों को फिल्म की शूटिंग की झलकियां दिखाते रहते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें न सिर्फ टीम की मेहनत दिखाई गई है, बल्कि यह भी बताया गया है कि हर फ्रेम, हर कहानी और हिंदू नरसंहार का अनकहा सच आपके सामने पेश किया जाएगा।

नरसंहार की अनकही सच्चाई

विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने 'the delhi files' की शूटिंग को दिखाया है। विवेक ने कैप्शन में लिखा कि हर फ्रेम, हर कहानी, हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को बताने और आपके सामने पेश करने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी टीम के जुनून, समर्पण और अथक प्रयासों से तैयार की गई है।

टीम के साथ काम करते नजर आए अग्निहोत्री

vivek agnihotri ने आगे लिखा कि द दिल्ली फाइल्स एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह खामोश लोगों को आवाज देने का एक मिशन है। यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बीटीएस वीडियो में सेट के गहन माहौल की झलक देखने को मिलती है, जिसमें निर्देशक पूरी लगन के साथ टीम के साथ काम करते नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

पुष्पा 2 की कमाई शाहरुख खान की दो फिल्मों के बराबर, जानें टोटल कलेक्शन

सलमान की फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज, फैंस ने तोड़ दिया ये रिकार्ड

पॉपुलर रहीं डायरेक्टर की ये फिल्में

विवेक रंजन अग्निहोत्री इंडस्ट्री के उन निर्देशकों में गिने जाते हैं जो गंभीर मुद्दों पर बेहतरीन और अनुभवी कलाकारों के साथ अपने अंदाज में फिल्म को आकार देते हैं। अग्निहोत्री विवादित और चुनौतीपूर्ण विषयों से पीछे नहीं हटते। 'द कश्मीर फाइल्स' हो या 'वैक्सीन वॉर', निर्देशक दर्शकों के सामने बेहतरीन फिल्में पेश करते हैं।

15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में

'द दिल्ली फाइल्स' का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है और इसका निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है। फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रस्तुत किया जाएगा। यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • entertainment news
  • Vivek Agnihotri
  • विवेक अग्निहोत्री
  • The Delhi files
  • द दिल्ली फाइल्स
  • पल्लवी जोशी
  • Pallavi Joshi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा