फैक्ट चेक : केसी वेणुगोपाल ने की आरक्षण खत्म करने की बात, जानें अखबार की वायरल कटिंग का सच
Amresh Kushwaha | Sept 22, 2024, 14:47 IST
केसी वेणुगोपाल ने की आरक्षण खत्म करने की बात
इन दिनों सोशल मीडिया पर केसी वेणुगोपाल का एक कथित बयान वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य देश से आरक्षण समाप्त करना है।
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान आरक्षण खत्म करने को लेकर में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जब देश में भेदभाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, तभी आरक्षण खत्म करने पर विचार किया जा सकता है। राहुल गांधी के इस बयान से देश भार में बवाल मच गया था। ऐसे में यह विवाद अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल का एक कथित बयान वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य देश से आरक्षण समाप्त करना है। आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल पोस्ट ( Viral Post ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : क्या कांग्रेस बनाना चाहती है भारत को इस्लामिक राष्ट्र, सीक्रेट डॉक्यूमेंट वायरल, जानें क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया वायरल हो रहे हिंदी अखबार की इस कटिंग की हेडलाइन में लिखा है कि कांग्रेस का सबसे बड़ा लक्ष्य देश से आरक्षण खत्म करना है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल का बयान।
![20ca9205-a08]()
वायरल अखबार कटिंग को यूजर्स ने फेसबुक पर शेयर किया है।
अखबार कटिंग को फेसबुक पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि हरिजन गुलामो..काँग्रेस का सबसे बडा लक्ष्य भारत से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का दिया हुआ आरक्षण समाप्त करना है।
![36d7be19caba7f2fea4aea30a02778ea3c0a42e4548bdcfe96c02f4e012a6d23]()
वायरल पोस्ट का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें वेणुगोपाल ने ऐसा कोई बयान दिया हो। उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि वेणुगोपाल ने हाल ही में आरक्षण के समर्थन में कई बयान दिए हैं। इसमें 20 अगस्त 2024 को वेणुगोपाल ने एक ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस संविधान और आरक्षण के सबसे कट्टर समर्थक हैं।
इसके अलावा, सितंबर 2023 में जब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया था, तब भी वेणुगोपाल ने ओबीसी महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग की थी। इन सब तथ्यों से यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस महासचिव ने आरक्षण खत्म करने की बात कभी नहीं कही है।
thesootr ने इस बयान के बारे में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यह फर्जी है और झूठ फैलाने की कोशिश है। कांग्रेस हमेशा दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करेगी।
thesootr fact check
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : क्या कांग्रेस बनाना चाहती है भारत को इस्लामिक राष्ट्र, सीक्रेट डॉक्यूमेंट वायरल, जानें क्या है सच्चाई
जानें क्या है अखबार कटिंग में...
20ca9205-a08
वायरल हो रही अखबार की कटिंग...
अखबार कटिंग को फेसबुक पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि हरिजन गुलामो..काँग्रेस का सबसे बडा लक्ष्य भारत से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का दिया हुआ आरक्षण समाप्त करना है।
36d7be19caba7f2fea4aea30a02778ea3c0a42e4548bdcfe96c02f4e012a6d23
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
Let this lateral entry incident serve as a harsh lesson for PM Modi and the BJP-RSS regime to never tamper with the Constitution.
BJP Ministers should stop their farce of suddenly claiming that PM Modi is some harbinger of social justice. The lateral entry system was introduced… https://t.co/JKTqOgrLcg
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 20, 2024
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता का खंडन
गलत है वायरल पोस्ट का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava