फैक्ट चेक : द ग्रेट खली ने किया योगी सरकार के कांवड़ यात्रा वाले फैसले का विरोध! वीडियो वायरल

Amresh Kushwaha | Published:
Share
खली ने किया नेमप्लेट वाले नियम का विरोध
खली ने किया नेमप्लेट वाले नियम का विरोध

उत्तर प्रदेश सरकार नें कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाले दुकानों पर दुकानदार के नाम लिखने के आदेश दिए हैं। इस नियम का विरोध करते हुए द ग्रेट खली का एक वीडियो खूब वायरल रहा है।

कांवड़ यात्रा आज 22 जुलाई दिन मंगलवार से शुरू हो गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाले दुकानों को एक आदेश जारी किए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि रास्ते में पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों पर दुकानदार के नाम लिखे होने चाहिए...

योगी सरकार का ये आदेश विवादों के घेरे में है। यूपी सरकार पर समाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के अलावा एनडीए के कुछ सहयोगी दलों ने भी इसका विरोध किया है।

इसी बीच मशहूर रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली का एक वीडियो खूब वायरल रहा है। इसे शेयर कर लोग दावा रहे हैं कि खली ने मुस्लिम दुकानदारों के यहां आम खा कर यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा वाले नियम का विरोध किया है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: जीवन की आखिरी सांसें ले रहा हमारे बचपन का हीरो

क्या है वायरल वीडियो में...

58 सेकंड के इस वीडियो में खली सड़क किनारे किसी ठेले पर आम खाते हुए दिख रहे हैं। उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं जिन्होंने इस्लामिक टोपी पहनी हुई है।

वायरल हो रहा वीडियो...

वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने फेसबुक पर शेयर किया है।

वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, द ग्रेट खली ने मुस्लिम भाइयों से फल खाकर नेम प्लेट वाले नियमों का विरोध किया !!

Feroz Aashiq

वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक और यूजर ने लिखा, द ग्रेट खली ने मुस्लिम भाइयों से फल खाकर योगी आदित्यनाथ के मुंह पर मारा तमाचा, और सभी देशवासियों से भाईचारे की अपील की।



जानें क्या है इस वीडियो का सच...

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करनें पर हमें वायरल वीडियो खली के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। खली ने इस वीडियो को 11 जुलाई 2024 को पोस्ट किया था। इस वीडियो को लेकर खली की मैनेजमेंट टीम से जुड़े अनिल राणा ने बताया कि वायरल वीडियो 11 जुलाई 2024 को ही शूट किया गया था। राणा का कहना था कि खली, हिमाचल प्रदेश से लौट रहे थे। इस दौरान हरियाणा के यमुनानगर में वो सड़क किनारे इस आम की दुकान पर रुके थे।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: 70 में 8.5 घटाने पर 81.5 हो जाता है, AAP सांसद संजय सिंह की गणित पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

अनिल ने साफ तौर पर कहा कि इस वीडियो का यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा वाले निर्देश से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो के साथ शेयर किये जा रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

17 जुलाई को जारी किया गया निर्देश

आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा से जुड़ा निर्देश यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस ने 17 जुलाई को जारी किया था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा था कि कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली सभी खाने-पीने की दुकानों पर दुकान के मालिक या वहां काम करने वालों का नाम लिखा जाना चाहिए। जिससे कांवड़ियों में कोई भ्रम न पैदा हो। इसके बाद अब ये आदेश पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

up
up


ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: केंद्र सरकार की स्पेस टेक्नोलॉजी से निर्मित सड़क पर खड़ी कार जमीन में समाई, वीडियो हुआ वायरल

गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि वायरल वीडियो का यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा वाले निर्देश से कोई संबंध नहीं है। साथ ही वीडियो को भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

Tags:
  • Fake News Fact Check
  • पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • Fact Check video
  • फैक्ट चेक
  • thesootr fact check
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर