फैक्ट चेक : सारा अली खान ने एयर होस्टेस के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Amresh Kushwaha | Published:
Share
सारा ने की एयर होस्टेस से बदसलूकी
सारा ने की एयर होस्टेस से बदसलूकी

अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सारा एयर होस्टेस के साथ की बदसलूकी करते नजर आ रही है। जिसे लेकर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं।

अभिनेत्री सारा अली खान को अपने चुलबुले अंदाज और विनम्र स्वभाव के लिए जानी जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और वीडियो से जुड़ा तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सारा ने एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी की है। साथ ही लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो और फोटो ( Viral Video ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: केंद्र सरकार की स्पेस टेक्नोलॉजी से निर्मित सड़क पर खड़ी कार जमीन में समाई, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो का दावा

वायरल फोटो और वीडियो को शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि ये फोटो और वीडियो उस वक्त की हैं जब एक एयर होस्टेस ने गलती से सारा की ड्रेस पर खाना गिरा दिया, जिससे सारा काफी नाराज हो गई और उन्होंने सबके सामने एयर होस्टेस से साथ अभद्र व्यवहार किया।

Sara Ali Khan Gets Angry on Air Hostess Spills Juice on Her Dress SHOCKING Video Goes Viral Watch
Sara Ali Khan Gets Angry on Air Hostess Spills Juice on Her Dress SHOCKING Video Goes Viral Watch


क्या है वायरल वीडियो में...

6 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा फ्लाइट में बैठीं हैं और अचानक वह पायलट की ओर गुस्से से देखती हैं और फिर अपनी सीट से उठकर चली जाती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Fact Check : क्या सच में हो गया है ITR दाखिल करने की डेडलाइन में बदलाव, जानें क्या है आखिरी तारीख

वायरल हो रहा वीडियो और फोटो...

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम और फोटो को फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है।

फोटो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, सारा अली खान ने एरोप्लेन पर ऐसी गिरी हुई हरकत कर दी है कि हर कोई अब उनकी आलोचना करने लगा है। खाना परोसने के दौरान एयर होस्टेस ने उस खाने को सारा अली खान की ड्रेस पर गिरा दिया जिसकी वजह से सारा काफी नाराज नजर आ रही थी। सारा की इस हरकत से लोग खुश नहीं है क्योंकि उन्होंने एरोप्लेन में सबके सामने बहुत गलत व्यवहार किया है।

फैक्ट चेक
फैक्ट चेक


ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : हिंदू युवक का हाथ काटकर की हत्या, वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो...



जानें क्या है इस वीडियो का सच...

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करनें पर हमें ऑनलाइन शॉपिंग ऐप 'शॉपसी' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 27 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया एक ऐड मिला। इस ऐड में सारा अली खान को उसी गुलाबी शर्ट में देखा जा सकता है जो उन्होंने वायरल तस्वीरों और वीडियो में पहनी है। साथ ही, उनके आसपास मौजूद केबिन क्रू का यूनिफॉर्म भी वायरल तस्वीरों और वीडियो से पूरी तरह मेल खाता है।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : द ग्रेट खली ने किया योगी सरकार के कांवड़ यात्रा वाले फैसले का विरोध! वीडियो वायरल

गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि वायरल वीडियो असली घटना की नहीं, बल्कि एक ऐड शूट के दौरान की हैं। साथ ही वीडियो और फोटो को भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।'

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सारा अली खान
  • सारा अली खान ट्रोल
  • Fake News Fact Check
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • Fact Check video
  • फैक्ट चेक
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर