फैक्ट चेक : महिला को रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच कोई गाड़ी न मिले तो पुलिस अपनी गाड़ी से फ्री में छोड़ेगी घर, जानें क्या है सच
Amresh Kushwaha | Aug 24, 2024, 14:23 IST
महिला फ्री-राइड योजना
देश में लगातार सामने आ रहे महिला अत्याचार के मामलों के बीच खबर चल रही है कि पुलिस ने महिलाओं के लिए फ्री सवारी की सुविधा शुरू की है। इसका लाभ रात 10 से सुबह 6 बजे तक उठाया जा सकता है। इस सुविधा के लिए 1091 या 7837018555 पर कॉल करना होगा!
इन दिनों महिलाओं के साथ हिंसा और रेप जैसे कई मामले सामने आए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है इसमें दावा किया गया है कि पुलिस ने फ्री में सवारी की स्कीम लॉन्च की है। रात 10 से सुबह 6 बजे तक कोई भी महिला इस सुविधा का लाभ उठा सकती है। सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को 1091 या 7837018555 पर कॉल करना होगा। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल पोस्ट ( Viral Post ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर निकला भगवा सैलाब, जानें वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है कि पुलिस ने एक मुफ्त यात्रा योजना शुरू की है, जहां कोई भी महिला जो अकेली है और उसे रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा हो तो वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर (1091 और 7837018555) पर संपर्क कर सकती है और वाहन का अनुरोध कर सकती है।
इसके बाद कंट्रोल रूम का वाहन या नजदीकी पीसीआर वाहन/एसएचओ वाहन उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाएगा। यह काम नि:शुल्क किया जाएगा। इस संदेश को अपने जानने वाले सभी लोगों तक पहुंचाएं।
अपनी पत्नी, बेटियों, बहनों, माताओं, दोस्तों और उन सभी महिलाओं को नंबर भेजें जिन्हें आप जानते हैं .. उन्हें इसे सहेजने के लिए कहें .. सभी पुरुष कृपया उन सभी महिलाओं के साथ साझा करें जिन्हें आप जानते हैं…। आपातकालीन स्थिति में महिलाएं खाली संदेश या मिस्ड कॉल कर सकती हैं .. ताकि पुलिस आपका स्थान ढूंढ सके और आपकी मदद कर सके। पूरे भारत में लागू...
![c068352f-0f5]()
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल का जमकर उपयोग करते प्रदर्शनकारी, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
वायरल मैसेज का सच जानने के लिए thesootr की टीम ने मैसेज में दिए गए दोनों नंबर पर कॉल किया। कॉल करने पर हमें कोई रिस्पांस नहीं मिला।
इसके बाद thesootr ने इस मैसेज से जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें 4 दिसम्बर 2019 का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट को Nagpur City Police ने किया था। लेकिन यहां पर दिया गया नंबर ( 07122561103 ) वायरल मैसेज में दिए गए नंबर ( 7837018555 ) से अलग था।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : कांवड़ियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज में दिया गया नंबर गलत और भ्रामक है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया की यह सुविधा केवल कुछ राज्यों और शहरों में है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर निकला भगवा सैलाब, जानें वायरल वीडियो का सच
क्या है वायरल मैसेज में...
इसके बाद कंट्रोल रूम का वाहन या नजदीकी पीसीआर वाहन/एसएचओ वाहन उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाएगा। यह काम नि:शुल्क किया जाएगा। इस संदेश को अपने जानने वाले सभी लोगों तक पहुंचाएं।
अपनी पत्नी, बेटियों, बहनों, माताओं, दोस्तों और उन सभी महिलाओं को नंबर भेजें जिन्हें आप जानते हैं .. उन्हें इसे सहेजने के लिए कहें .. सभी पुरुष कृपया उन सभी महिलाओं के साथ साझा करें जिन्हें आप जानते हैं…। आपातकालीन स्थिति में महिलाएं खाली संदेश या मिस्ड कॉल कर सकती हैं .. ताकि पुलिस आपका स्थान ढूंढ सके और आपकी मदद कर सके। पूरे भारत में लागू...
c068352f-0f5
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल का जमकर उपयोग करते प्रदर्शनकारी, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
जानें क्या है वायरल मैसेज का सच...
इसके बाद thesootr ने इस मैसेज से जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें 4 दिसम्बर 2019 का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट को Nagpur City Police ने किया था। लेकिन यहां पर दिया गया नंबर ( 07122561103 ) वायरल मैसेज में दिए गए नंबर ( 7837018555 ) से अलग था।
We are providing "HOME-DROP" facility for the Safety and Security of Women:
Any woman who is alone/stranded, with no means to go home, between 9pm - 5am, would be safely escorted by us till her home, FREE of Cost.
DIAL 100 or 1091 or 07122561103.#NagpurPolice#AlwaysThere4U
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) December 4, 2019
गलत है वायरल मैसेज का नंबर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman