बिना गारंटी मिलेगा 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन
Anjali Dwivedi | Mar 27, 2026, 17:29 IST
pm vidya lakshmi scheme
मेधावी छात्रों के लिए पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन बिना किसी गारंटर के मिलता है। इसमें 3% ब्याज छूट और 15 साल की रीपेमेंट अवधि का लाभ मिलता है।
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को फंड की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित होने से बचाना और उनके एजुकेशनल सपनों को साकार करना है।
इस योजना के तहत देश के 902 गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बिना किसी गारंटर के शिक्षा ऋण (Education Loan) उपलब्ध कराया जाता है।
जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर करियर में तरक्की कर सकें और देश के विकास में योगदान दे सकें। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत सरकार ने मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidya Lakshmi Scheme) की शुरुआत नवंबर 2024 में की थी।
इस योजना के तहत ऋण वितरण (Loan Disbursement) और ब्याज में राहत के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है।
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स लगेंगे-
यह योजना पूरी तरह से डिजिटल और ऑनलाइन संचालित होती है। इसमें आवेदन के लिए ये प्रोसेस अपनाएं-
छात्र पोर्टल पर जाकर उन 902 उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची देख सकते हैं जो इस योजना के दायरे में आते हैं। यदि आप इन टॉप संस्थानों में मेरिट के आधार पर प्रवेश पाते हैं, तो आप सीधे लोन के लिए पात्र हो जाते हैं। आवेदन की स्थिति को पोर्टल पर रियल-टाइम ट्रैक किया जा सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल
स्टार्टअप करना है शुरू, तो ऐसे मिलेगा फंड, Startup India Seed Fund Scheme में करें आवेदन
PM Internship Yojna : दूसरे चरण के आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई
NITI Aayog Internship 2025: सरकारी इंटर्नशिप का मौका, जल्द करें आवेदन
इस योजना के तहत देश के 902 गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बिना किसी गारंटर के शिक्षा ऋण (Education Loan) उपलब्ध कराया जाता है।
जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर करियर में तरक्की कर सकें और देश के विकास में योगदान दे सकें। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कब शुरू हुई थी पीएम विद्यालक्ष्मी योजना
योजना के मुख्य लाभ
- बिना गारंटी का लोन: 10 लाख रुपए तक के हायर एजुकेशन लोन के लिए किसी भी गारंटर या कोलैटरल की आवश्यकता नहीं होती।
- ब्याज में छूट: जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक है, उन्हें 10 लाख तक के लोन पर 3 फीसदी ब्याज की छूट दी जाती है।
- रीपेमेंट का समय: मोराटोरियम अवधि (पढ़ाई के दौरान का समय) समाप्त होने के बाद छात्रों को लोन चुकाने के लिए 15 साल का लंबा समय मिलता है।
- विशाल नेटवर्क: यह योजना वर्तमान में 6.5 लाख छात्रों को कवर कर चुकी है और इसका अप्रूवल रेट 50 फीसदी है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- पहचान और पते का प्रमाण
- पिछली अर्हता प्राप्त मार्कशीट (स्व-सत्यापित)
- प्रवेश परीक्षा का परिणाम (Entrance Exam Result)
- प्रस्ताव पत्र (Admission Letter): संस्थान से प्राप्त शुल्क संरचना (Fee Structure) के साथ।
- आय प्रमाण पत्र: राज्य सरकार या अधिकृत सार्वजनिक प्राधिकरण द्वारा जारी।
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- सबसे पहले आधिकारिक PM Vidya Lakshmi Portal पर जाना होगा।
- पोर्टल पर Registe बटन पर क्लिक करके अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद Common Education Loan Application Form (CELAF) भरें।
- अपनी सुविधा और पात्रता के अनुसार बैंक और लोन योजना का चयन करें।
- सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को डिजिटल रूप में अपलोड करें।
संस्थानों की सूची और पात्रता (Eligibility & List)
ये खबरें भी पढ़ें...
MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल
स्टार्टअप करना है शुरू, तो ऐसे मिलेगा फंड, Startup India Seed Fund Scheme में करें आवेदन
PM Internship Yojna : दूसरे चरण के आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई
NITI Aayog Internship 2025: सरकारी इंटर्नशिप का मौका, जल्द करें आवेदन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava